Google Analytics Meta Pixel महापौर ने की बॉलिंग, नगरीय प्रशासन मंत्री ने लगाए चौके-छक्के, क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ - Ekhabri.com

महापौर ने की बॉलिंग, नगरीय प्रशासन मंत्री ने लगाए चौके-छक्के, क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रायपुर। छात्र जीवन में क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी रहे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभी भी क्रिकेट के बहुत शौकीन हैं। जब कभी मौका मिलता है वे मैदान के पिच पर उतरकर खेलना नहीं चूकते। ऐसे ही सामाजिक कार्यकर्ता व खेल तथा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने वाले स्व.श्री इंदरचंद धाड़ीवाल के स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का जब शुभारंभ करने पहुंचे तो उन्होंने पिच पर उतरकर बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया। जनप्रतिनिधियों, खिलाडिय़ों और दर्शकों के बीच जब हाथ में बल्ला थामा तो महापौर ऐजाज ढ़ेबर ने बॉलिंग करने की ठानीं। सुभाष स्टेडियम में मंत्री डॉ. डहरिया की बल्लेबाजी पर सबकी नजर थी। जैसे ही महापौर ने बॉलिंग शुरू की मंत्री डॉ. डहरिया ने जोरदार शॉट लगाया। एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए उन्होंने चौके और छक्के जड़ दिए। मंत्री डॉ डहरिया ने उद्घाटन पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए।
क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ के दौरान मुख्य अतिथि मंत्री डॉ डहरिया ने स्व.श्री इंदरचंद धाड़ीवाल जी को याद करते हुए कहा कि वे एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के साथ सामाजिक क्षेत्र और खिलाडिय़ों के साथ खेल के प्रोत्साहन में भी योगदान देते थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल को नमन किया। डॉ. डहरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में खिलाडिय़ों और खेल को प्रोत्साहन देने की दिशा में छत्तीसगढ़ की सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस तरह के खेल आयोजन से प्रतिभा सामने आती है और खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ता है। इस दौरान सभापति श्री प्रमोद दुबे, प्रवीण जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आयोजनकर्ता उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...