भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के स्पिन आलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर होना पडा है। संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे टूर्नामेंट में उनकी जगह बाएं हाथ के स्पिन आलराउंडर अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। यह निर्णय अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने लिया है। जडेजा भारत के दोनों ग्रुप ए मैचों में पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ दुबई में खेले थे। पाकिस्तान के खिलाफ दो ओवर में 11 देकर बिना विकेट लिए चले गए थे। उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया गया था। जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली थी। जडेजा को हांगकांग के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने अपने चार ओवरों में 3.75 की दर से 1/15 किफायती गेंदबाजी की।
बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान में कहा, जडेजा को दाहिने घुटने में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह वर्तमान में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को नामित किया गया है और दुबई में जल्द ही वह टीम के साथ जुड़ेंगे। इस साल यह पहली बार नहीं है जब जडेजा दाहिने घुटने की चोट से परेशान हैं। इसी तरह की चोट ने उन्हें जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर चूकने के लिए मजबूर कर दिया था, जिसमें पटेल तीनों मैचों में उनकी जगह टीम में खेले थे। 25 टी20 मैच में पटेल ने 147 रन बनाए और 21 विकेट लिए हैं। पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ मैच जीतकर एशिया कप 2022 में ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने के बाद, भारत सुपर फोर चरण में पहुंच गया है और अब उसे अपना अगला मैच रविवार को खेलना है।
एशिया कप के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...