Google Analytics Meta Pixel दंतेवाड़ा में 15 साल बाद नक्सलियों से मुक्त हुई 8 किमी लंबी सड़क; अब नहीं लगाना पड़ेगा 80 किमी का चक्कर - Ekhabri.com

दंतेवाड़ा में 15 साल बाद नक्सलियों से मुक्त हुई 8 किमी लंबी सड़क; अब नहीं लगाना पड़ेगा 80 किमी का चक्कर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों की राजधानी कहा जाने वाला इलाका जगरगुंडा। न सिर्फ इस इलाके, बल्कि दंतेवाड़ा सहित पड़ोसी जिले सुकमा के लोगों के लिए मंगलवार की सुबह खास हो गई। पिछले 15 सालों से नक्सलियों के कब्जे में रही करीब 8 किमी लंबी कोंडासावली से जगरगुंडा तक की सड़क को जवानों ने उनके कब्जे से मुक्त करा लिया। ऐसे में अब 19 किमी का सफर तय करने के लिए ग्रामीणों को 80 किमी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
अरनपुर से कोंडासवली के लिए 19 किमी लंबी सड़क निर्माण होना था। इसमें से दंतेवाड़ा से कोंडासावली तक 11 किमी सड़क पहले ही बन चुकी थी। जबकि 8 किमी में पिछले करीब 15 साल से नक्सलियों का कब्जा था। उन्होंने सड़क को 100 से ज्यादा जगहों से काट दिया था। करीब 5 साल से इस सड़क के निर्माण का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन नक्सलियों की लगातार मौजूदगी इसे करने नहीं दे रही थी।
–कामरगुड़ा में सीआरपीएफ कैंप खुला और सड़क निर्माण शुरू हो गया
नक्सलियों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नक्सल के कोर क्षेत्र कामरगुड़ा में सीआरपीएफ कैंप खोला गया। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ। जवानों ने इस सड़क को डबल लेन का बना दिया है। इसके बाद न सिर्फ बाइक, बल्कि बड़े वाहन भी आ-जा सकेंगे। यह जगरगुंडा से दंतेवाड़ा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है। अब दोरनापाल और दंतेवाड़ा दोनों जगहों से जगरगुंडा जुड़ जाएगा।
–पहले दोरनापाल के लिए दूसरे जिले में होकर जाना पड़ता
दोरनापाल इलाका दंतेवाड़ा जिले में आता है। खास बात यह है कि पहले दोरनापाल जाने के लिए अरनपुर से दूसरे जिले सुकमा में जाना पड़ता और फिर वहां से घूमकर आना पड़ता था। ऐसे में 19 किमी का सफर तय करने के लिए ग्रामीणों को 80 किमी का चक्कर लगाना पड़ता था। सड़क खुलने के बाद मंगलवार सुबह बाइक पर सवार हो कर एसपी अभिषेक पल्लव खुद जगरगुंडा पहुंचे और सड़क का मुआयना किया।
इनका कहना है
15 साल बाद जगरगुंडा सड़क खुली है। अब फोरव्हीलर्स भी पहुंच पा रहीं है। बीमार लोगों को गाड़ियां चलने से जवानों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस सड़क के बनने के बाद अब नक्सल इलाके में लोगों की राह आसान हो जाएगी।

Read Also  कोरबा जिले के पाली स्थित रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक

– अभिषेक पल्लव, एसपी दंतेवाड़ा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...