Google Analytics Meta Pixel देश में 24 घंटे में कोरोना से 103 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 56 हजार के पार - Ekhabri.com

देश में 24 घंटे में कोरोना से 103 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 56 हजार के पार

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 56,342 हो गई है। इसमें से 37,916 कोरोना पॉजिटिव हैं। देश भर में अब तक 16,539 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि मरने वालों की संख्या शुक्रवार सुबह तक 1886 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और मणिपुर देश में कोरोना से मुक्त राज्य बना हुआ है। 3 मई के बाद भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप तेज होता दिख रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3390 मामले दर्ज हुए और 103 लोगों की मौत हुई है।

उधर, आंध्र प्रदेश में कोरोना से पीड़ित लोंगो की संख्या 1847 हो गई है, जिसमें में से 780 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि यहां मरने वालों की संख्या 38 पहुंच चुकी है। असम में शुक्रवार सुबह तक कोविड-19 वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 54 हो गई है, इनमें से 34 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां सिर्फ एक की मौत हुई है। बिहार कोरोना से पीड़ितों की संख्या 550 पहुंच गया है, जिनमें से 246 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। पांच की मौत हुई है। चंडीगढ़ में यह संख्या 135 पहुंची है, जिनमें से 21 को डिस्चार्ज किया गया, एक की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में 59 मामले दर्ज किए गए हैं। 38 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। दादर एवं नागर हवेली में सिर्फ एक मामला अब तक दर्ज किया गया है।

Read Also  हिजाब विवाद के बीच बढ़ी मुख्यमंत्री नीतीश की सुरक्षा, सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग तेज

इधर, दिल्ली में कोविड-19 वायरस का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह तक स्वास्थ मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 5980 लोग इस संक्रमित बीमारी से ग्रसित थे, जिनमें से 1931 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। लेकिन यहां मरने वालों की संख्या 66 हो चुकी है। गुजरात कोरोना से पीड़ित लोगों के मामले में हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां अब तक 7012 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 1709 को डिस्चार्ज किया जा चुका है लेकिन यहां मरने वालों की संख्या 725 हो गयी है।

हरियाणा में यह आंकड़ा 625 पहुंचा है, 260 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 7 की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश में आंकड़ा 46 आ गया है, 38 को डिस्चार्ज किया गया है , दो की मौत हुई है। जम्मू-कश्मीर में करोना से संक्रमित लोगों की संख्या 793 पहुंच चुकी है। 335 को डिस्चार्ज किया गया। 9 की मौत हुई है। झारखंड में 132 मामले अभी तक दर्ज किए गए हैं। 41 को डिस्चार्ज किया गया। तीन की मौत हुई है। कर्नाटक में आंकड़ा 705 पहुंच चुका है। 366 को डिस्चार्ज किया गया। 30 की मौत हुई है। केरल में यह आंकड़ा आंकड़ा 530 पहुंचा है, 474 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, चार की मौत हुई है। लद्दाख में आंकड़ा शुक्रवार सुबह तक 42 हो चुका है। 17 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

मध्यप्रदेश में भी आंकड़ा 3252 पहुंच चुका है। 1231 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। 193 की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अभी भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां 17974 लोग कोविड-19 वायरस से पीड़ित है, जिनमें से 3301 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अकेले महाराष्ट्र में 694 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं ,10 को डिस्चार्ज किया गया। एक की यहां मौत हुई है। मिजोरम में अब तक सिर्फ 1 मामला दर्ज किया गया हैं। उड़ीसा में 219 मामले सामने आये हैं, 62 को डिस्चार्ज किया गया है। दो की मौत हुई है। पुडुचेरी में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 9 है।

Read Also  VVPAT से हर वोट सत्यापन की मांग वाली अर्जियां खारिज, बैलट से मतदान से जुड़ी याचिकाएं भी निरस्त

उधर पंजाब में 1644 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 149 को डिस्चार्ज किया गया है, 28 की मौत हुई है । राजस्थान में यह आंकड़ा 3427 हो गई है, इनमें से 1596 को डिस्चार्ज किया गया है, 97 की मौत हो गई है। तमिलनाडु में कोरोना पीड़ितों की संख्या 5409 हो गई है। यहां 1547 लोग को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। लेकिन यहां अब तक 37 लोगों की मौत भी हो चुकी है। तेलंगाना में यह आंकड़ा 1123 हो गया है , जिनमें से 650 को डिस्चार्ज किया गया है। 29 की मौत हुई है। त्रिपुरा में शुक्रवार सुबह तक कोरोना पीड़ितों की संख्या 65 पहुंची है, जिनमें से दो को अब तक अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

उधर उत्तराखंड में 61 मामले सामने आये हैं , इनमें से 39 को डिस्चार्ज किया गया है। एक की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या शुक्रवार सुबह तक 3071 हो गई है, जिनमें से 1250 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 62 की अब तक मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में आंकड़ा 1548 पहुंच चुका है , 364 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है , यहां अब तक 151 की मौत हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *