Google Analytics Meta Pixel गंजबासौदा में कुआं धंसा, कई अंदर गिरे, 20 को बचाया - Ekhabri.com

गंजबासौदा में कुआं धंसा, कई अंदर गिरे, 20 को बचाया

विदिशा। विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां कुएं में एक बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के लिए पहुंचे लोगों के वजन ने कुआं धंस गया। कई लोग अंदर गिर गए। इनकी संख्या स्पष्ट नहीं है। अनुमान है कि अभी भी अंदर आधा दर्जन से अधिक लोग फंसे हंै। देर रात तक जारी रेस्क्यू आपरेशन में इन्हे बचाने का प्रयास किया जा रहा था। इस बीच रात सवा ग्यारह बजे कुएं के आस पास की मिट्टी धंस गई जिससे रेस्क्यू काम में लगी मशीने फंस गई। उसके बाद कुएं के बगल से सामांतर गडढा खोद कर लोगों को बचाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा जिले में ही थे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया । सीएम पूरे समय राहत एवं बचाव कार्य पर नजर रखे रहे। उन्होने विवाह स्थल को ही कंट्रोल रूम बना लिया। सीएम ने विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को भी भोपाल से रवाना किया जो रात वहां 10 बजे पहुच गए।। सीएम ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया । एनडीआरफ, एसडीआरफ व पुलिस की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन चला कर 20 लोगों को बाहर निकाल लिया। उन्हें चोटें आई हैं इनमे से कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू आपरेशन देर रात तक जारी था। कुए के उपर मलबा गिरने से बचाव कार्य की रणनीती रात मे बदल दी गई। करीबी ग्राम पंचायत मांगोर के अंतर्गत आने वाले गांव लाल पठार में गुरूवार की रात करीब 8:45 बजे एक बड़ा हादसा हो गया।ग्राम पंचायत स्वरूपनगर के सरपंच अमरसिंह कुशवाह ने बताया कि गांव लाल पठार का आधा हिस्सा उनकी पंचायत में भी आता है। गुरूवार की रात को पानी भरने के लिए गया एक बच्चा कुएं में गिर गया था। ग्रामीणों को जब इसकी सूचना मिली तो करीब 50 से अधिक लोग उसे निकालने के लिए कुएं पर जा पहुंचे। कुशवाह के मुताबिक इस कुएं पर लोहे की गाडर डालकर सीमेंट की छत डाल दी थी।
इस कुएं में सिर्फ बीच का हिस्सा खुला रहता था। बच्चे को खोजने पहुंचे लोग गाडर की इस छत पर चढ़ गए। भीड़ के दबाव के कारण दोनों तरफ की छत कुएं में गिर गई। इसके चलते छत पर खड़े लोग भी कुएं के पानी में जा गिरे। सरपंच के मुताबिक यह कुआं करीब 30 फीट गहरा है। जिसमें करीब 20 फीट तक पानी भरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कुएं में तैरते दिख रहे 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड द्वारा कुए से पानी खाली कराया जा रहा है। कुएं में गिरे बालक और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...