Google Analytics Meta Pixel कोरोना: दूसरी लहर थमी नहीं, तीसरी आ गई, पुडुचेरी में 20 बच्चे पॉजिटिव - Ekhabri.com

कोरोना: दूसरी लहर थमी नहीं, तीसरी आ गई, पुडुचेरी में 20 बच्चे पॉजिटिव

पुडुचेरी। भारत में कोरोना की दूसरी लहर अभी भी जारी है। रोजाना हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं। कुछ दिनों सके मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। वहीं अब देश में तीसरी लहर ने भी दस्तक दे दी है। तीसरी लहर भी बच्चों पर कहर बनकर टूट रही है। कई हिस्सों में बड़ी संख्या में बच्चे इसके शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला पुड्डुचेरी का है। यहां 20 बच्चे एक साथ बीमार पड़ गए हैं। आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुडुचेरी में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 20 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को यहां के कादिरकामम स्थित इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुमार ने बताया कि बच्चों की आयु का ब्योरा जुटाया जा रहा है। देश में फिर से रोजाना 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। इससे 15 दिन पहले कोरोना की रफ्तार कम हो गई थी, लेकिन देश के कई हिस्सों में कोरोना पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसकी मुख्य वजह वायरस में लगातार हो रहे बदलाव है। कोरोना के वैरिएंट लगातार स्वरूप बदल रहे हैं। पहले डेल्टा, बीटा, एल्फा और अब लैंब्डा ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि अब तक करीब सौ देशों में डेल्टा और 30 देशों में लैंब्डा के मामले सामने आ चुके हैं। लैंब्डा को डेल्टा से भी अधिक खतरनाक बताया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

लखनपुर में स्टेशनरी दान अभियान से बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...