Google Analytics Meta Pixel राम मंदिर निर्माण में चाय, सब्जी और रिक्शे वालों से भी सहयोग लेगा विहिप - Ekhabri.com

राम मंदिर निर्माण में चाय, सब्जी और रिक्शे वालों से भी सहयोग लेगा विहिप

कानपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की तरफ से 15 जनवरी से शुरू किए जाने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण व संपर्क अभियान के तहत हर एक व्यक्ति से आर्थिक सहयोग लिया जाएगा। तय किया गया है कि सब्जी वाले, चाय वाले, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शे वाले, छात्रों से भी राम मंदिर के लिए सहयोग मांगा जाएगा। अभियान प्रांत के पूरे 21 जनपदों में चलेगा। इस अभियान की तैयारी को लेकर बस्ती-बस्ती टोलियां बनाने का काम शुरू किया गया। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सूची भी बनाई जा रही है। इसमें बौद्ध, जैन, सिख व अन्य धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी, औद्योगिक, अधिवक्ता, खिलाड़ी, लेखन और अपने क्षेत्रों के चर्चित लोगों को शामिल किया जाएगा।
परिषद के प्रांतीय सह मंत्री दीनदयाल गौड़ ने बताया कि सोशल मीडिया के सभी संसाधन फेसबुक, ट्विटर इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप के माध्यम से सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं की सूची बन रही है। जो अभियान को प्रचार-प्रसार करके गति प्रदान करेंगे। बताया कि हैश टैग के माध्यम से सोशल मीडिया में सक्रिय राम भक्तों की गिनती भी चल रही है। 30 सेकेंड के व्हाट्सएप स्टेटस, राम भजन और राम मंदिर के गीत बनवाए गए हैं। गौड़ ने बताया कि प्रमुख चौराहों, बाजारों, मंदिरों, पर्यटन स्थलों पर होर्डिंग, बैनर और स्टीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी से सहयोग लेने की वजह यह है कि राम मंदिर निर्माण से सभी को जोडऩा है। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों, सांसदों को भी जोड़ा जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...