Google Analytics Meta Pixel वैलेंटाइन डे पर सरेंडर नक्सलियों की शादी में एसपी बने बाराती, ग्रामीणों संग किया डांस, पारंपरिक ढोल भी बजाया - Ekhabri.com

वैलेंटाइन डे पर सरेंडर नक्सलियों की शादी में एसपी बने बाराती, ग्रामीणों संग किया डांस, पारंपरिक ढोल भी बजाया

इन शादियों में पुलिस ने किया सहयोग, लोन वरार्टू अभियान के तहत हुए थे सरेंडर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से अक्सर नक्सली हमले की खबरें आती हैं। लेकिन, रविवार को एक ऐसी खबर आई है। जिसने साबित किया कि नक्सली हिंसा से घिरे रहने वाले बस्तर में भी प्यार की खुशबू फैली हुई है । वैलेंटाइन डे के मौके पर सरेंडर कर चुके 14 नक्सलियों की शादी हुई। इस शादी में पुलिस ने पूरा सहयोग किया। जिले के रढ डॉ अभिषेक पल्लव बाराती बनकर नक्सलियों की शादी में शामिल हुए। एसपी डॉ. पल्लव पारंपरिक तरीके से ढोल बजाते और नाचते हुए लड़की वालों के घर पहुंचे और इस शादी में शामिल हुए। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक जोड़ा ऐसा था जिसमें पुरुष और महिला दोनों ही नक्सली थे। नक्सल संगठन में रहते हुए दोनों के बीच प्यार पनपा और अब सरेंडर कर शादी के बंधन में बंधे। जिनकी शादी हुई उनमें शामिल अन्य युवकों ने हाल फिलहाल में सरेंडर किया था। सभी दंतेवाड़ा जिले की रहने वाले हैं लिहाजा किसी की किसी की शादी तय हो चुकी थी तो कोई अपने प्यार को मुकम्मल करना चाहता था। पुलिस के सहयोग से खुशहाल जिंदगी जीने का सपना पूरा हुआ। कारली हैलीपेड के पास बने मंडप में सरेंडर नक्सलियों ने फेरे लिए।
नक्सल हिंसा के बीच पनपा प्यार
रविवार को जिन 14 जोड़ों की शादी हुई। इसमें एक जोड़ा ऐसा था जिसमें दूल्हा और दुल्हन दोनों ही पहले नक्सली थे। कई बार पुलिस पर हमला किया। कभी गांव की उन सड़कों को इन्होंने काटा जहां से फोर्स के लोग आना-जाना करते थे। नफरत और हिंसा के माहौल में दोनों के बीच प्यार पनपा। पूर्व नक्सली जोगी व सोमडू की प्रेम कहानी नक्सलियों के बीच भी मशहूर रही है। सोमडू ने नवम्बर 2020 को सरेंडर किया था, जबकि जोगी ने जनवरी 2021 में। सोमडू व जोगी बताते हैं संगठन में रहते वक़्त एक-दूसरे को जानते थे। प्रेम हुआ। बातचीत होती थी। सरेंडर के बाद प्यार और बढ़ गया। अब शादी के बाद वो सामान्य जिंदगी जीना चाहते हैं जो नक्सलियों के साथ मुमकिन नहीं थी।
प्रेम रतन धन पायो
रतन और जानकी दोनों बचपन से एक दूसरे को प्यार करते थे। एक दिन गांव में नक्सलियों का ग्रुप आया। ग्रामीणों को धमकाया और रतन नाम के लड़के को अपने साथ उठा ले गए। जानकी का प्यार कमजोर नहीं हुआ। वो रतन का इंतजार करती रही। एक दिन गांव में खुशखबरी बनकर रतन के सरेंडर की खबर आई और अब जानकी रतन की हो चुकी है। इन जोड़ों को देखकर ग्रामीणों ने मजाक में कहा प्रेम रतन धन पायो। मुस्केल गांव का रहने वाला रतन ने बताया कि अब वो अपने बचपन के प्यार जानकी के साथ परिणय सूत्र में बंध चुका है। रतन ने हथियार के साथ सरेंडर किया था। वह बताता है कि जानकी से बहुत प्यार करता है। बचपन से ही जब प्यार की शुरूआत हुई तो शादी की ठान रखी थी। इस बीच वह नक्सल संगठन में चला गया। अब जब सरेंडर किया तो दोनों ने घर बसाने की ठानी जिस सपने को पुलिस के सहयोग से पूरा करने का मौका मिला ।
डिजिटल प्यार वाला नक्सली भी
नक्सलियों को शादी करने या बच्चे पैदा करने की अनुमति नक्सली नहीं देते। नफरत और हिंसा की उस दुनिया में प्यार की कोई जगह नहीं। कब पुलिस की गोली मौत बनकर आ जाए कोई नहीं जानता। उस जिंदगी को छोड़कर गुड्डू ने आम जिंदगी बिताने की सोची और सरेंडर कर दिया। उसने बताया कि सरेंडर के बाद समेली गांव की भूमे के संपर्क में आया। फोन पर बात शुरू हुई। दोनों ने तस्वीरें साझा की। दोनों ने प्यार का इजहार किया। भूमे को मिलने बुलाया और शादी की इच्छा जताई। भूमे ने हामी भर दी। मगर खतरा अब भी टला नहीं है। गुड्डू को नक्सली अपना दुश्मन मानते हैं। इसलिए वो अपने गांव नहीं लौटना चाहता। फिलहाल दंतेवाड़ा में ही रहकर जिंदगी बसर करना चाहता है। हिंसा के जोखिम से वो खुद को और अपने परिवार को दूर रखना चाहता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...