Google Analytics Meta Pixel अब सीधे 50 लोगों से विडियो कॉलिंग, Whatsapp पर मिलेगा फेसबुक का नया फीचर - Ekhabri.com

अब सीधे 50 लोगों से विडियो कॉलिंग, Whatsapp पर मिलेगा फेसबुक का नया फीचर

सोशल मीडिया साइट फेसबुक की ओर से बीते दिनों यूजर्स के लिए नया विडियो कॉलिंग फीचर मेसेंजर ऐप में अनाउंस किया गया है। इस मेसेंजर रूम्स फीचर की मदद से एकसाथ 50 यूजर्स विडियो कॉलिंग कर सकेंगे और ऐसे यूजर्स भी इसमें शामिल हो पाएंगे, जो फेसबुक इस्तेमाल नहीं करते। यह फीचर अब व्हाट्सएप में भी इंटीग्रेट किया जाएगा।

मेसेंजर रूम्स दरअसल नया ग्रुप विडियो चैट फीचर है, जिसे कंपनी फेसबुक मेसेंजर में ही लेकर आई है। इसकी मदद से बिना ऐप्स स्विच किए यूजर्स व्हाट्सएप, पोर्टल या फिर इंस्टाग्राम से ही विडियो चैटिंग रूम्स का हिस्सा बन सकेंगे। व्हाट्सएप में आने वाले अपडेट्स और नए फीचर्स को ट्रैक करने वाले WABetaInfo की ओर से कहा गया है कि मेसेंजर रूम्स फीचर बहुत जल्द व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

जानकारी के अनुसार फेसबुक की ओर से पिछले महीने अनाउंस किया गया था कि नया मैंसेंजर रूम्स जल्द ही यूजर्स को व्हाट्सएप पर भी मिलेगा। इसके बाद ही कंपनी ने ऐंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्जन पर फीचर की टेस्टिंग भी शुरू कर दी थी। अब सामने आया है कि स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप में आने से पहले मेसेंजर रूम फॉर व्हाट्सएप को Whatsapp Web पर रोलआउट किया जाएगा। जल्द ही यह फीचर यूजर्स को विडियो कॉलिंग का ऑप्शन देगा।

ब्लॉग साइट के मुताबिक, व्हाट्सएप अपने वेब प्लेटफॉर्म में मेसेंजर रूम्स का शॉर्टकट ऐड करने पर काम कर रहा है। यह फीचर व्हाट्सएप वेब वर्जन 2.2019.6 में मिलेगा और इसकी मदद से यूजर्स किसी मेसेंजर रूम को जॉइन कर पाएंगे। व्हाट्सएप वेब यूजर्स अपने लैपटॉप या पर्सनल कंप्यूटर पर फैमिली और फ्रेंड्स से विडियो कॉलिंग रूम बनाकर चैटिंग कर पाएंगे। इस तरह एकसाथ 50 यूजर्स तक विडियो कॉलिंग कर पाएंगे।

Read Also  किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन 10 दिनों तक रद्द

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए अभी रोलआउट नहीं किया जा रहा है और फ्यूचर अपडेट्स में यह बाकी यूजर्स को मिल सकता है। मेन ऐप की बात करें तो स्मार्टफोन्स पर यह एक अलग फीचर के तौर पर व्हाट्सएप में शामिल किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूजर्स को डॉक्यूमेंट्स और गैलरी ऑप्शंस के साथ ही एक नया आइकन मेसेंजर रूम्स का भी दिखाई देगा। यूजर्स को अगले महीने तक यह ऑप्शन मिल सकता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *