Google Analytics Meta Pixel रेल यात्री कृपया ध्यारन दें! पहली मार्च से फिर से दौड़ेंगी ये ट्रेनें - Ekhabri.com

रेल यात्री कृपया ध्यारन दें! पहली मार्च से फिर से दौड़ेंगी ये ट्रेनें

भारतीय रेल मंत्रालय अब उत्‍तर प्रदेश के लोगों को सौगात देने जा रहा है। रेलवे ने कोहरे के कारण बंद की गई कई यात्री ट्रेनों का परिचालन दोबारा से शुरू करने का फैसला लिया है। इन यात्री ट्रेनों का परिचालन पहली मार्च से दोबारा से शुरू करने की घोषणा की है। ये ट्रेनें अगले महीने से फिर से पटरियों पर दौड़ती दिखेंगी। हालांकि इनका संशोधित टाइमटेबल जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि ये ट्रेनें पूर्व के समय पर ही चलेंगी। यात्री इन ट्रेनों के लिए रेलवे काउंटर से या फिर IRCTC की वेबसाइट पर जाकर टिकटें बुक करा सकते हैं।

भारतीय रेल ने लखनऊ-छपरा एक्‍सप्रेस, उत्‍सर्ग एक्‍सप्रेस और वाराणसी-बरेली एक्‍सप्रेस का परिचालन पहली मार्च से शुरू करने की घोषणा की है। कोहरे के कारण इन ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था। अब इसे दोबारा से चलाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन ट्रेनों की सेवा दोबारा शुरू होने से हरिद्वार, देहरादून, वाराणसी, छपरा आदि की यात्रा आसान हो जाएगी। इससे यात्रियों को भी काफी सहूलियत मिलने की उम्‍मीद है।

गौर हो कि सर्दियों के मौसम में मैदानी हिस्‍सों में काफी घना कोहरा छाया रहता है, ऐसे में कई यात्री ट्रेनों का परिचालन रोक दिया जाता है। हालांकि, इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन रेलवे को सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लेना पड़ता है। भारतीय रेल ने पहली दिसंबर से कोहरे के कारण लखनऊ से चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया था। साथ ही कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया था। रेलवे ने पटना-कोटा एक्सप्रेस का रूट बदल दिया था। अब 1 मार्च से यह ट्रेन नियमित रूट से चलेगी। इसी तरह लखनऊ-आगरा इंटरसिटी भी 1 मार्च से चलेगी। न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, लखनऊ -मेरठ सिटी इंटरसिटी, अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस, ट्रेन 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस और अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस की सेवाएं भी बहाल की जाएंगी।

Read Also  निवेश का यह नियम आपको बना देगा करोड़पति, follow करें रूल '15×15×15'

रेलवे बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस और जयनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस के फेरे को 1 मार्च से पूर्व की तरह बहाल करने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के फेरों में कमी की गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...