दुनियाभर में सबसे ज्यादा पॉपुलर मेसेजिंग ऐप Whatsapp जल्द ही नई सर्विस शुरू कर सकता है। इस नई सर्विस के तहत यूजर्स व्हाट्सऐप के जरिए आसानी से लोन ले ( How to Get Loan on Whatsapp ) सकेंगे। इसकी जानकारी खुद व्हाट्सऐप ने देते हुए कहा कि वो बैंकिंग सेक्टर में कदम रखने वाला है और ऐसा करते ही वो इस काम को करेगा।
सूत्रों के मुताबिक व्हाट्सऐप की योजना ऐसे कारोबारियों को लोन देने की है, जो उसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पेमेंट्स आदि के लिए करेंगे। फिलहाल उसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मंजूरी मिलने का इंतजार है। बता दें कि भारत सरकार और व्हाट्सऐप के बीच डेटा लोकलाइजेशन को लेकर भी विवाद रहा है और फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
मेसेजिंग ऐप ने पेमेंट सर्विस शुरू करने के बाद लोन देने की सुविधा लॉन्च करने की भी बात कही है। मेसेजिंग ऐप का कहना है कि वह खुद बैंकिंग बिजनेस में नहीं उतर सकता है। इसलिए बैंकों से साझेदारी करके वह इस काम को करेगा। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक पेमेंट सर्विस शुरू करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन कंपनी का मानना है कि जल्द ही सरकार की तरफ से मंजूरी मिल जाएगी। गौरतलब है कि व्हाट्सऐप की पेरेंट फेसबुक लंबे समय से यह कहती रही है कि भारत में काफी संभावनाएं हैं और यह भविष्य का बाजार है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने कंपनी ने जो मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन सौंपा है, उसमें यह बात कही गई है। व्हाट्सऐप के रेगुलेटरी डॉक्युमेंट्स में यह बात की गई है, जो बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टॉफलर के जरिए सामने आए हैं। बता दें कि व्हाट्सऐप को उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में सरकार की ओर से उसके पेमेंट बिजनेस शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी फेसबुक ने हाल ही में देश के दिग्गज रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस जियो में 43,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। माना जा रहा है कि इसके जरिए एक तरफ रिलायंस को अपना कर्ज उतारने में मदद मिलेगी तो दूसरी तरफ फेसबुक भारत के रिटेल बिजनेस और पेमेंट सर्विसेज के कारोबार में एंट्री कर पाएगा। फिलहाल रिलायंस रिटेल और व्हाट्सऐप ने साथ मिलकर काम करना भी शुरू कर दिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...