Google Analytics Meta Pixel शेयर बाजार ने रचा इतिहास, निवेशकों ने कमाए 1.40 लाख करोड़ - Ekhabri.com

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, निवेशकों ने कमाए 1.40 लाख करोड़

इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया। आज सेंसेक्स इतिहास में पहली बार 60,000 के पार खुला। निफ्टी की शुरुआत भी रिकॉर्ड स्तर पर हुई। कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स ऑलटाइम हाई 60333 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स 310 अंकों की बढ़त के साथ 60196 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 81 अंक चढ़कर 17900 के पार हो गया है। बाजार मे रिकॉर्ड तेजी से निवेशकों की दौलत 1.40 लाख करोड़ रुपये बढ़ी। साथ ही, बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 263 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पहुंच गया।

शेयर बाजार में रिकॉर्ड बढोतरी का कारण यह है कि अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के फैसले आ गए हैं। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। कटौती के भी संकेत दे दिए हैं। आईपीओ का बाजार भी अच्छा चल रहा है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। दूसरी तिमाही के कंपनियों के अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है। सरकार लगातार उद्योगों का समर्थन करने रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।

दिग्गज शेयरों की बात करें,  तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंफोसिस, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एल एंड टी, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति, डॉक्टर रेड्डी, आईटीसी, रिलायंस, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा स्टील, एनटीपीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाइटन और के शेयर लाल निशान पर खुले।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

अमेरिका का बड़ा खुलासा, ईरान रच रहा डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश 

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की नई साजिश रच रहा है। इजराइल ने इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के साथ यह खुफिया इनपुट साझा...