Google Analytics Meta Pixel अमेरिका में 10 दिनों में दूसरी बार मंदिर पर हमला - Ekhabri.com

अमेरिका में 10 दिनों में दूसरी बार मंदिर पर हमला

अमेरिका के कैलिफॉर्निया के सैक्रामेंटो में हिंदू धर्म के आराधना स्थल पर हमला हुआ है। बीते 10 दिनों में यह दूसरा मौका है, जब इस तरह हिंदू धर्मस्थल पर अटैक किया गया है। यही नहीं इस दौरान स्वामीनारायण मंदिर में हिंदू विरोधी नारे भी लिखे गए। उपद्रवियों ने ‘हिंदुओं वापस जाओ’ लिख दिया। इससे पहले न्यूयॉर्क में भी स्वामी नारायण मंदिर में ही ऐसी घटना हुई थी।

 

 

 

इस हमले की जानकारी स्वामी नारायण मंदिर की ओर से एक्स पर दी गई है। मंदिर की ओर से लिखा गया, ‘न्यूयॉर्क में स्वामीनारायण मंदिर पर हमले के बाद यह 10 दिन के अंदर ही दूसरा मौका है। जब कैलिफॉर्निया के सैक्रामेंटो में स्वामीनारायण मंदिर पर हमला हुआ है। इस दौरान हिंदुओं वापस जाओ के नारे लिख दिए गए। हम इस नफरत के खिलाफ एकजुट हैं और शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’

 

 

 

सैक्रामेंटो के स्थानीय निकाय ने भी इस हमले की पुष्टि की है। प्रशासन का कहना है कि न सिर्फ मंदिर से तोड़फोड़ की गई है बल्कि वहां की पाइप लाइन को भी उपद्रवियों ने काट दिया। इस तोड़फोड़ के बाद बड़ी संख्या में मंदिर में लोग पूजा के लिए पहुंचे। इन लोगों में स्थानीय निकाय के अधिकारी और कैलिफॉर्निया की स्टेट असेंबली के सदस्य स्टेफन गुयेन भी शामिल थे।

 

 

 

इससे पहले 16 सितंबर को न्यूयॉर्क स्थित मंदिर पर हमला हुआ था। तब भी मंदिर को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश हुई थी और भारत विरोधी नारे लिखे गए थे। उस हमले में खालिस्तान का हाथ माना गया था। यही नहीं न्यूयॉर्क के मंदिर में तो पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं।

Read Also  दिल्ली में इंटरनेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा

 

 

 

न्यूयॉर्क स्थित भारत के कैंसुलेट जनरल ने इन घटनाओं की तीखी निंदा की है। अमेरिकी कांग्रेस के भी कई नेताओं ने इन हमलों की निंदा करते हुए इन्हें कायराना और नफरती करार दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में ऐसे हमले चिंता और शर्म की बात हैं। स्वामीनारायण मंदिर का कहना है कि ऐसे हमले बताते हैं कि कैसे हिंदुओं के खिलाफ नफरत भड़काने की कोशिश हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *