रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संवेदनशील निर्णय से राजधानी रायपुर और राज्य की सीमाओं से गुजरने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों के भोजन, पानी व विश्राम की समुचित राजधानी रायपुर में व्यवस्था की गई है। विधायक विकास उपाध्याय स्वयं उपस्थित रहकर इन श्रमिकों को उनके गृह प्रदेश भेजने जुटे हुए हैं। रायपुर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन और नगर निगम कमिश्नर व स्मार्ट सिटी के एम.डी. सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में बीते 8 दिनों से इन प्रवासी श्रमिकों के लिए नि:शुल्क स्वल्पाहार व भोजन की व्यवस्था 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके लिए उन्होंने ज़िला प्रशासन, रायपुर नगर निगम व स्मार्ट सिटी की टीम को टाटीबंध सहित उन क्षेत्रों में तैनात किया है जहां से श्रमिकों की आवा-जाही लगातार हो रही है।

विभिन्न राज्यों व प्रदेश के जिलों के राजधानी के रास्तों से गुजर रहे श्रमिक व उनके परिवार को घर पहुंचने के लिए साधन की भी व्यवस्था कराई जा रही है। शहर के टाटीबंध चौक से होकर गुजरने वाले श्रमिकों को भोजन कराकर ही उन्हें वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया जाता है। इस चौक पर ज्यादातर राजस्थान, झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत समीपवर्ती प्रदेशों के श्रमिक परिवार सहित पहुंच रहे हैं। राहत के लिए टाटीबंध चौक पर रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए पंडाल पर हीरापुर-टाटीबंध गुरुद्वारे और खालसा रिलीफ फाउंडेशन के स्वयंसेवक 24 घंटे श्रमिकों की सेवा में जुटे हुए हैं।इनके अलावा राधास्वामी सत्संग,अक्षय पात्र, अनिल राठी सहित अनेक संगठन यहाँ भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों के साथ ही स्वयंसेवक विभिन्न साधनों का उपयोग कर इन श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में अपना योगदान दे रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...