देशभर में कोरोना ने हाहाकार मचा कर रखी हुई है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 1543 नए मामले सामने आए हैं और 62 लोगों की मौत हो गई है, जो अब तक सर्वाधिक है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,435 हो गई है, जिसमें 21,632 सक्रिय हैं, 6,869 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 934 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमण कुछ इस तरह फैला है कि एक माह में ही 96 नए कंटेनमेंट जोन बन गए। दिल्ली में पहला कंटेनमेंट जोन 26 मार्च को बनाया गया था। खास बात ये है कि कंटेनमेंट जोन में भी लगातार कोरोना के मामले आ रहे हैं। वहीं, दिल्ली के सभी जिले कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी तक कुल 2918 संक्रमित मरीज हैं। इनमें से 877 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 5 मार्च को आया था। इस हिसाब से करीब 90 फीसदी संक्रमित बढ़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह में औसतन रोजाना 100 नए मामले आ रहे हैं।
13 और 26 अप्रैल को नए मामलों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। 13 अप्रैल को एक ही दिन में 356 और 26 अप्रैल को 293 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक 37,613 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 2918 संक्रमित पाए गए हैं। 2533 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। राजधानी में प्रत्येक 10 लाख पर 1862 लोगों की जांच हो रही है।
वहीं, कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए इलाकों में भी लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। जहांगीरपुरी इसका बड़ा उदाहरण है। इस इलाके में कोरोना के तीसरे चरण में पहुंचने की आशंका है। कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद भी जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक की तीन गलियों में 47 मामले आए थे। चांदनी महल इलाके में भी लगातार नए मामले आ रहे हैं। यहां पुलिसकर्मियों को भी वायरस ने चपेट में लेना शुरू कर दिया है।
बताते चलें कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में उससे पहले वाले सप्ताह से कम मामले आए हैं और ज्यादा लोग ठीक होकर घर गए हैं। संक्रमण शुरू होने के बाद सातवें सप्ताह में 850 मामले आए थे। 8वें सप्ताह में 625 मामले आए और 580 लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं। इससे अंदाजा लगता है कि संक्रमितों की संख्या में कुछ गिरावट आई है और ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...