Google Analytics Meta Pixel नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को अगवा कर मार डाला - Ekhabri.com

नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को अगवा कर मार डाला

जगदलपुर। बस्तर के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बुधवार देर रात दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। दोनों ग्रामीणों के शव गांव के पास ही पड़े मिले हैं। नक्सलियों ने ग्रामीणों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने कमानार के हपकापारा और गायतापारा के रहने वाले सन्नू उईका और सुनील उईका की हत्या की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दोनों ग्रामीणों को बुधवार देर रात घर से ही उनको अगवा कर ले गए थे। इसके बाद धारदार हथियार से मार डाला। हत्या के बाद दोनों के शवों को गांव के पास ही फेंक दिया गया है। बस्तर संभाग में नक्सलियों ने 2 दिसंबर से बंद का ऐलान किया है। नक्सलल पीएलजीए सप्ताह मना रहे हैं। इससे पहले पिछले 12 घंटे के दौरान जमकर उत्पात मचाया। उनके निशाने पर इस बार सिविलियन आ गए हैं। दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सरपंच के पति की हत्या कर दी। वहीं बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट कर टाटा सूमो को उड़ा दिया। जबकि दो ग्रामीणों की हत्या कर दी ।
-फोर्स से घबराए नक्सली, आम लोगों पर कर रहे हमला
फोर्स की बढ़ती धमक से घबराए नक्सली अब आम जनता पर हमला कर रहे हैं। चार दशक से बस्तर के जंगलों में समानांतर सत्ता चला रहे नक्सली इन दिनों घबराए हुए हैं। इसकी वजह यह है कि फोर्स लगातार कैंप खोलकर उनकी मांद में घुसती जा रही है। नक्सली फोर्स से निपट नहीं पा रहे हैं इसलिए अब आम जनता पर हमला कर रहे हैं। सोमवार और बुधवार को नक्सलियों ने अपनी खीझ मिटाने 4 ग्रामीणों की हत्या कर दी। उन्होंने फोर्स के कैंप के निमाज़्ण की सामग्री लेकर आ रहे आम ग्रामीणों से भरे सूमो वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया। ब्लास्ट में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस अफसरों की मानें, तो इससे नक्सलियों का विकास विरोधी चेहरा उजागर हो रहा है। सभी घटनाएं विकास को बाधित करने के इरादे से अंजाम दी गईं। हालांकि, जवानों का और आम आदिवासियों का मनोबल अब इतना ऊंचा है कि इस तरह की घटनाओं से कुछ नहीं होने वाला। बीते चार वर्षों में फोर्स ने उन जंगलों में कैंप खोल दिया है, जहां पहले गश्त करना भी मुश्किल माना जाता था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...