फेसबुक के बाद Silver Lake ने 5655.75 करोड़ में खरीदी रिलायंस जियो की 1 फीसदी हिस्सेदारी

मुकेश अंबानी के डिजिटल रिलायंस प्लेटफार्मस ने सोमवार को विश्व के अग्रणी प्रौद्योगिकी निवेशक सिल्वर लेक के साथ 5655.75 करोड़ रुपये निवेश का समझौता किया है। जियो ने करीब एक पखवाड़ा पहले ही विश्व की सोशल मीडिया की अग्रणी फेसबुक के साथ 9.99 प्रतिशत इक्विटी के लिए 43754 करोड़ रुपए की डील की थी।

सितंबर-2016 में दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने वाली जियो मात्र 44 माह में इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बन गई और उसके 38.75 करोड़ उपभोक्ता हैं। सिल्वर लेक 5655.75 करोड़ के निवेश से जियो में 1.15 प्रतिशत इक्विटी हासिल करेगी। फेसबुक की तुलना में सिल्वर लेक का निवेश 12.5 प्रतिशत प्रीमियम पर हुआ है। संभावना है कि आने वाले दिनों में जियो प्लेटफार्मस में और ऐसे रणनीतिक तथा वित्तीय सौदे होंगे।

जियो ने आज कहा कि सिल्वर लेक का निवेश 4.90 लाख करोड़ रुपए के इक्विटी और 5.15 लाख करोड़ रुपये के एंटरप्राइज मूल्यांकन पर हुआ है। फेसबुक का जियो में निवेश 4.62 लाख करोड़ रुपये के एंटरप्राइज मूल्यांकन पर हुआ था। जियो प्लेटफार्मस में रणनीतिक और वित्तीय निवेशकों की इक्विटी करीब 20 प्रतिशत हो गई है, जिसमें से करीब आधी 9.99 प्रतिशत अकेले फेसबुक की है।

जियो प्लेटफार्मस रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अगली पीढ़ी की पूर्णस्वामित्व वाली प्रौद्योगिकी इकाई है। जियो ने कहा है कि हाल के निवेश के बावजूद जियो प्लेटफार्मस की रिलायंस जियो पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई बनी रहेगी। वैश्विक कोरोना वायरस महामारी के संकट में जब पूरी दुनिया और देश गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है ऐसे समय में विश्व के जाने माने प्रौद्योगिकी निवेशकों में से एक सिल्वर लेक का यह निवेश कई मायनों में महत्वपूर्ण है। कंपनी ने व्यापक डिजिटलीकरण को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी और रोजगार सृजन करने वाला बताया है।

सिल्वर लेक के साथ हिस्सेदारी पर टिप्पणी करते हुए, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, “भारतीय डिजिटल ईको-सिस्टम के विकास के लिए, सिल्वर लेक का एक महत्वपूर्ण साझेदार के रूप में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। इससे सभी भारतीयों को लाभ मिलेगा। सिल्वर लेक का वैश्विक स्तर पर अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ साझेदारी का उत्कृष्ट रिकॉर्ड है। सिल्वर लेक प्रौद्योगिकी और वित्त के मामले में सबसे सम्मानित संस्थाओं में से एक है। हम उत्साहित हैं कि हम सिल्वर लेक के वैश्विक संबंधों का लाभ भारतीय डिजिटल सोसाइटी में बदलाव के लिए कर पायेंगे।”

सिल्वर लेक के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रंबधन साझीदार ईगोन डरबन ने कहा, “जियो प्लेटफार्मस विश्व की एक सबसे अधिक भरोसे वाली असाधारण कंपनी है जिसकी बागडोर एक अति विश्वनीय और मजबूत प्रबंधन टीम के हाथों में है जो स्पष्ट विजन और अभूतपूर्व जज्बे के साथ विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है।”यह सौदा सभी नियामक और अन्य आवश्यक मंजूरियों के बाद लागू होगा। मोरग्न स्टेनले सौदे के लिए वित्तीय और एजेडबी एंड पार्टनर्स और डेविस पोल्क एंड वार्डवैल कानूनी सलाहकार हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

पाकिस्तानी टीम की शर्मनाक हार देख स्टेडियम से चोरों की तरह भागते दिखे मोहसिन नकवी

By Reporter 1 / February 16, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। मैच से पहले पाकिस्तान की ओर से इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। पहले बहिष्कार की बात कही गई, लेकिन बाद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *