पाकिस्तान के बलूचिस्तान में डेरा मुराद जमाली के पास आईईडी धमाके की जानकारी सामने आई। आईईडी को रेलवे ट्रैक पर लगाया गया था। विस्फोट की वजह से रेलवे ट्रैक के एक हिस्से का परखच्चा उड़ गया। हालांकि, पुलिस ने एक अन्य विस्फोटक उपकरण को डिफ्यूज कर दिया है। ये पहली बार नहीं है, जब इस तरह का कोई धमाका बलूचिस्तान के इस इलाके में हुआ है। इससे पहले भी कई बार ऐसे विस्फोट देखने को मिले हैं।
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने नसीराबाद जिले के नोटाल इलाके के पास मुख्य रेलवे ट्रैक पर एक विस्फोटक उपकरण आईईडी लगाया था। पाकिस्तानी मीडिया डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बड़ी घटना टल गई। मंगलवार को पेशावर से क्वेटा जा रही जफ्फार एक्सप्रेस मौके पर पहुंचने वाली थी कि उससे पहले ही आईईडी विस्फोट हो गया। वहीं, धमाके के बाद रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से ट्रेन की सेवा रोकनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों ने जफ्फार एक्सप्रेस को डेरा मुराद जमाली पर ही रोक दिया। इसके अलावा, ट्रैक पूरी तरह से ठीक होने तक क्वेटा और दूसरे इलाकों के बीच ट्रेन सेवा फिलहाल के लिए रोक दी गई है।
धमाके के बाद, पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और सुरक्षा बलों की एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची और घटना में शामिल लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बता दें, इससे पहले नवंबर में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के बोलन पास इलाके में जफ्फार एक्सप्रेस पर हमला हुआ था। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि जफ्फार एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी, तभी हथियारबंद लोगों ने ट्रेन को निशाना बनाया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हथियारबंद लोगों ने ट्रेन पर तब फायरिंग की जब वह आब-ए-गम के पास पहुंची। वहीं ट्रेन में यात्रा कर रहे रेलवे पुलिस समेत सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।
हालांकि, सुरक्षाकर्मियों के साथ थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि 7 अक्टूबर को सिंध के शिकारपुर जिले में क्वेटा जाने वाली जफ्फार एक्सप्रेस को निशाना बनाकर किए गए एक धमाके में कम से कम सात लोग घायल हो गए। शिकारपुर के डिप्टी कमिश्नर शकील अब्रो ने कहा था कि 7 अक्टूबर को सुबह 8:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) रेलवे ट्रैक पर एक धमाका हुआ। ये विस्फोट सुल्तान कोट रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जिसमें सात लोग घायल हुए। इस साल की शुरुआत में, क्वेटा से पेशावर जा रही जफ्फार एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की मजीद ब्रिगेड ने हाईजैक कर लिया था, और 400 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। बलूचिस्तान में बोलन दर्रे के धाबर इलाके में पटरी उड़ने के बाद 11 मार्च को ट्रेन रोकनी पड़ी थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 18, 2026 /
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
By User 6 /
June 16, 2026 /
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
By User 6 /
June 18, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
By User 6 /
June 15, 2026 /
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
By User 6 /
June 13, 2026 /
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...
By User 6 /
June 15, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...
By User 6 /
June 17, 2026 /
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...
By User 6 /
June 14, 2026 /
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...