बांग्लादेश में प्रेस-स्वतंत्रता को लेकर चिंता के बीच अब ग्लोबल टीवी की न्यूज हेड और वरिष्ठ पत्रकार नाजनीन मुन्नी को निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुद को Anti-Discrimination Student Movement से जुड़ा बताने वाले कुछ युवाओं ने चैनल प्रबंधन से मांग की कि 48 घंटे के भीतर मुन्नी को पद से हटाया जाए, नहीं तो वे ऑफिस में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, एक समूह ग्लोबल टीवी के ढाका स्थित कार्यालय पहुंचा और चैनल के एमडी से मुलाकात कर मुन्नी को हटाने की मांग की। आरोप है कि उन्होंने चेतावनी दी अगर मांग नहीं मानी गई, तो “प्रोथोम आलो और द डेली स्टार की तरह” ऑफिस को आग लगा दी जाएगी।
नाजनीन मुन्नी उस वक्त कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि यह धमकी पत्रकारों को डराने-धमकाने के उसी पैटर्न का हिस्सा है, जो हाल के दिनों में तेज हुआ है। Anti-Discrimination Student Movement के प्रमुख रिफत राशिद ने कहा कि कुछ लोग बिना संगठन की मंजूरी के चैनल दफ्तर पहुंचे थे और संगठन इस तरह की धमकियों का समर्थन नहीं करता। उन्होंने संबंधित लोगों पर कार्रवाई की बात भी कही।
गौरतलब है कि छात्र नेता उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई और कट्टरपंथियों ने प्रोथोम अलो और द डेली स्टार के कार्यालयों में समेत कई इमारतों में आग लगा दी थी। छात्रों का दावा है कि नाजनीन मुन्नी शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की समर्थक हैं। हालांकि मुन्नी ने इन दावों का खंडन किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...