Google Analytics Meta Pixel दुनिया विश्वयुद्ध के करीब - Ekhabri.com

दुनिया विश्वयुद्ध के करीब

यूक्रेन युद्ध से जुड़ी आशंका को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने जाहिर कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन में परमाणु हथियार के इस्तेमाल की धमकी से दुनिया विश्वयुद्ध के करीब पहुंच गई है। विश्वयुद्ध छिड़ने की गंभीर आशंका शीतयुद्ध काल में क्यूबा में सोवियत मिसाइलों की तैनाती को लेकर पैदा हुए तनाव के बाद पहली बार उपजी है।

 

बाइडन ने कहा है कि पुतिन यूक्रेन में हो रही हार की बेचैनी में वहां पर परमाणु हथियार का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह खतरा 1962 में तत्कालीन सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव के अमेरिकी सीमा के करीब क्यूबा में मिसाइल तैनात करने के फैसले के बाद सबसे गंभीर है। इस मिसाइल तैनाती के विरोध में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जान एफ कैनेडी ने विश्वयुद्ध छिड़ने की चेतावनी दी थी। बाद में वह मसला टल गया था।

 

बाइडन ने कहा, क्यूबा मिसाइल संकट के बाद दुनिया पहली बार परमाणु हथियार के इस्तेमाल का खतरा महसूस कर रही है। स्थितियां अगर इसी तरह बिगड़ती रहीं तो यह खतरा वास्तविकता में बदल सकता है। बाइडन ने कहा, पुतिन का टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन या जैविक हथियार या रासायनिक हथियार का  इस्तेमाल संबंधी बयान चुटकुला नहीं है। यूक्रेन में रूसी सेना का निम्न स्तरीय प्रदर्शन संहारक हथियारों के इस्तेमाल की स्थितियां बना रहा है। उल्लेखनीय है कि टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन कम क्षमता का परमाणु हथियार होता है जिसकी संहारक क्षमता 100 वर्ग किलोमीटर से कम  दायरे वाली होती है। रूस और अमेरिका के पास इस तरह के परमाणु हथियारों का बड़ा भंडार है।

Read Also  महाकुंभ पर सबसे ज्यादा गूगल सर्च कर रहा पाकिस्तान

 

यूक्रेन ने रूसी सेना से 500 वर्ग किमी जमीन और छीनी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि उनके सुरक्षा बलों ने इसी सप्ताह में 500 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र रूसी सेना से छीनकर वापस अपने कब्जे में लिया है। यूक्रेनी सेना डोनेस्क, खेरसान और जपोरीजिया में भी लड़ रही है जिन्हें हाल ही में रूस ने खुद में शामिल किया है। सितंबर से अभी तक यूक्रेनी सेना ने रूसी सेना के कब्जे से करीब आठ हजार वर्ग किलोमीटर भूमि छीनी है। एक सितंबर के बाद रूसी सेना को यूक्रेन में जिस तरह से जीती जमीन गंवानी पड़ रही है उससे उसकी खासी किरकिरी हो रही है। रूसी सेना के शीर्ष अधिकारियों की कार्यशैली पर यूक्रेन में साथ लड़ रहे सशस्त्र गुटों के नेताओं ने तीखी टिप्पणियां की हैं। रूस समर्थित यूक्रेन के एक अलगाववादी नेता ने तो रूसी रक्षा मंत्री को गोली मारकर आत्महत्या करने तक की सलाह दे डाली है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

रायपुर में सेन शक्ति सम्मेलन, समाज कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...