Google Analytics Meta Pixel 120 करोड़ की ड्रग के साथ एयर इंडिया के पूर्व पायलट समेत छह गिरफ्तार - Ekhabri.com

120 करोड़ की ड्रग के साथ एयर इंडिया के पूर्व पायलट समेत छह गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थों की तस्करी के सिडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुंबई और गुजरात से  120 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 60 किलोग्राम मेफेड्रान जब्त की है। इस मामले में  एयर इंडिया के एक पूर्व पायलट सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात के जामनगर में नौसेना की खुफिया इकाई को मिली विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

 

एनसीबी के उप महानिदेशक संजय सिंह ने कहा, गुप्त सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए एनसीबी की टीम ने सोमवार को जामनगर में छापेमारी कर 10 किलो मेफेड्रान जब्त की।  एनसीबी की टीम ने इस सिलसिले में जामनगर से एक आरोपित भास्कर वी और मुंबई से तीन आरोपितों  एसजी महिदा,  एसएम चौधरी और पीडी मुथु को गिरफ्तार किया।

 

एसजी महिदा एयर इंडिया का पूर्व पायलट है। उसने अपने करियर की शुरुआत निचले रैंक के कर्मचारी के रूप में की थी और बाद में पायलट कोर्स की परीक्षा पास की थी। महिदा ने 2016 और 2018 के बीच एयरलाइन में काम किया था। उसने अमेरिका और लिथुआनिया में पायलट ट्रेनिग ली थी। बाद में उसने  कुछ चिकित्सकीय कारणों से अपनी नौकरी छोड़ दी थी और ड्रग सिडिकेट में शामिल हो गया। वहीं पीडी मुथु हिस्ट्रीशीटर है। उसे राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने 2001 में ड्रग की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। वह 2008 से जमानत पर है।

 

पूछताछ के दौरान पता चला कि इस सिडिकेट के तार मुंबई से जुड़े हैं। इसके बाद एनसीबी की टीम ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में गोदाम पर छापा मारकर 50 किलो मेफेड्रान जब्त की। इसके साथ ही सरगना एमआइ अली और एक अन्य आरोपित  एमएफ चिश्ती को गिरफ्तार किया।  इस अभियान  में जब्त किए गए मेफेड्रान को मुंबई के पास एक प्रयोगशाला में बनाया गया था। मेफेड्रान को “म्याऊ म्याऊ” या एमडी के रूप में भी जाना जाता है।

Read Also  पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का निधन

 

गृह मंत्री शाह के सामने नष्ट की जाएगी 25000 किलो ड्रग्स
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में करीब 25,000 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया जाएगा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और राज्य की एजेंसियों द्वारा चलाए गए एक बड़े अभियान के तहत इन मादक पदार्थों को जब्त किया गया है। गृह मंत्री  “मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा” पर एक क्षेत्रीय बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। बैठक में  पूर्वोत्तर क्षेत्र में मादक पदार्थों  के परिश्य और इसे कम करने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्वोत्तर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी हिस्सा लेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...