Google Analytics Meta Pixel बिहारशरीफ में पुलिस के खौफ से रात सब्जियां तोड रहे किसान - Ekhabri.com

बिहारशरीफ में पुलिस के खौफ से रात सब्जियां तोड रहे किसान

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालन्दा को कृषि के मामले में बिहार का हरियाणा कहा जाता है। यहां के जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के सब्जी पैदा करने वाले किसानों में पुलिस का खौफ व्याप्त है। ये खौफजदा किसान रतजगा कर आधी रात को ही टॉर्च की रौशनी में सब्जियां तोड़ रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान किसानों को काम करने, अपनी फसल और पैदावार को बाज़ार ले जाने की छूट है, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री के गृह जिले के किसान पुलिस के डर से रात के अँधेरे में टोर्च की रोशनी में सब्जियाँ तोड़ रहे हैं। खेत उनका है, फसल उन्होंने लगाईं है लेकिन अपनी ही फसल को चोर की तरह छुप कर तोड़ना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि दिन में लॉकडाउन की वजह से पुलिस उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं देती और सब्जी लेकर दिन में बाज़ार जाने नहीं देती इसलिए वे रात में ही फसल तोड़ते हैं। रात में ही सब्जी मंडी पहुँच जाते हैं। सुबह होने के पहले ही ये किसान सब्जियों को मंडी तक पहुंचा कर घर लौट आते हैं।

लॉकडाउन के दौरान पुलिस जुल्म का विरोध करना बिहारशरीफ के सब्जी उत्पादक किसानों के लिए भारी महंगा साबित हुआ है। किसानों ने 13 अप्रैल को मामू- भगीना के सामने एनएच 20 को 4 घंटों तक जाम रखा, आगजनी भी की और बीच सड़क पर सब्जियों को फेंक दिया था।

इस संबंध में लहेरी थाना पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में कुल 403 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इनमें 53 किसानों को नामजद तथा 350 सौ अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया था। तब से किसानों में पुलिस के डंडे का भय साफ देखा जा रहा है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच पुलिस-प्रशासन सख्ती कर रही है। वहीं किसानों की भी अपनी अलग समस्या है खेतों में सब्जियों की फसल खड़ी है, पर बाजार तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्हें पुलिस-प्रशासन के डंडे का डर अलग ही रहता है। इसी क्रम में कहीं-कहीं पुलिस-प्रशासन के रवैए से बिहारशरीफ के किसान काफी भयभीत नजर आ रहे हैं।
आलम यह है कि नालंदा के कुछ इलाकों के किसान आधी रात में टॉर्च की रोशनी में सब्जियां तोड़ते देखे जा रहे हैं। रात में सांप-बिच्छू के काटने का डर रहता है पर पुलिसिया खौफ के चलते किसान टॉर्च की रौशनी में ही फसल तोड़ने के लिए मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि वे आधी रात को अपनी मेहनत से उगाई गई सब्जियां तोड़ते हैं। इन्हें तोड़ने के बाद सब्जी मंडी ले जाने और बेच कर वापस लौटने के क्रम में पुलिस पिटाई करती है। कोरोना के कारण हम लोग पुलिस से बचने और अपने घर का खर्च चलाने के लिए आधी रात को ही सब्जियां तोड़ने को मजबूर हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *