Google Analytics Meta Pixel भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है नया कोरोना, मरीजों की संख्या 20 हुई - Ekhabri.com

भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है नया कोरोना, मरीजों की संख्या 20 हुई

नई दिल्ली। देश में ब्रिटेन में मिले ज्यादा खतरनाक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। बुधवार को 13 नए मरीज मिले। ये किस प्रदेश से हैं यह साफ नहीं हो सका है। कल मिले सात मरीजों में से 1-1 यूपी, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना, जबकि तीन कर्नाटक के हैं। इस बीच सरकार ने ब्रिटेन जाने-आने वाली उड़ानों पर रोक 7 जनवरी तक बढ़ा दी है। पहले 22 दिसंबर की आधी रात से 31 दिसंबर तक यह रोक लगाई गई थी। इसके अलावा सरकार ने सभी इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट्स पर लगा प्रतिबंध 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। ये आदेश विशेष फ्लाइट्स और कार्गो की उड़ानों पर नहीं लागू होगा।
33 हजार मरीज हाल ही में ब्रिटेन से आए
25 नवंबर से 22 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से लगभग 33 हजार यात्री भारत आए। इनमें से अब तक 114 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये केरल, आंध्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल और पंजाब में हैं। सभी आइसोलेशन में हैं। इधर, मध्यप्रदेश में ब्रिटेन से लौटे 372 यात्रियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से पांच सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। ये सैंपल भोपाल के एक, इंदौर के दो और ग्वालियर-जबलपुर के एक-एक पॉजिटिव यात्रियों के हैं।
छत्तीसगढ़ में फिर 14 की मौत : मरीज कंट्रोल में
छत्तीसगढ़ में मरीजों की संख्या तो कंट्रोल में है, लेकिन मौत का आंकड़ा कम होता नहीं दिख रहा है। आज भी 14 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं पॉजिटिव केस आज प्रदेश में 1069 मिले हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 12 हजार से भी कम हो गये हैं। वहीं आज कुल 1470 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में आज रायपुर में सर्वाधिक 175 नये मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग में 118, राजनांदगांव में 83, बालोद में 29, बेमेतरा में 16, वर्धा में 8, धमतरी में 31, बलौदाबाजार में 61, महासमुंद में 39, गरियाबंद में 8, बिलासपुर में 92, रायगढ़ में 75, कोरबा में 59, जांजगीर में 49, मुंगेली में 10, जीपीएम में 4, सरगुजा में 50, कोरिया में 26, सूरजपुर में 39, बलरामपुर में 37, जशपुर में 19, बस्तर में 7, कोंडगांव में 9, दंतेवाड़ा 4, सुकमार में 3, कांकेर में 18, नारायणपुर और बीजापुर 0-0 मरीज मिले हैं। रायपुर में आज सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है, वहीं दुर्ग और राजनांदगांव में 2-2 मौत हुई है। जबकि बालोद, कवर्धा, बलौदाबाजार, महासमुंद, सूरजपुर और कांकेर में 1-1 मौत हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...