रायपुर, 6 जनवरी 2025: नगरीय निकायों के आम चुनाव के तहत नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।
पहले यह प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर 7 जनवरी की नई तिथि निर्धारित की गई।
नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर और अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के तहत इस प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। इस प्रक्रिया का अवलोकन करने के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
गौरतलब है कि 2024-25 में प्रदेश में नगरीय निकायों के आम चुनाव आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए यह आरक्षण प्रक्रिया अनिवार्य है।









