Google Analytics Meta Pixel मैनपाट महोत्सव को लेकर मंत्री भगत का बयान धार्मिक आस्था का मखौल उड़ाने वाला कृत्य : भाजपा - Ekhabri.com

मैनपाट महोत्सव को लेकर मंत्री भगत का बयान धार्मिक आस्था का मखौल उड़ाने वाला कृत्य : भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश सरकार के एक मंत्री अमरजीत भगत के मैनपाट महोत्सव के संबंध में दिए गए बयान को धार्मिक आस्था का मखौल उड़ाने वाला कृत्य बताया है। श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता हजम नहीं हो रही है और उसके नेता-मंत्री सत्ता के मद में इतनी बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं कि प्रदेश का सिर शर्म से गड़ा जा रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार के लोगों में इस बात की होड़ मची है कि कौन कितना और कुछ भी अनाप-शनाप बोल सकता है?  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं के ढोल पीट रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार तो अब अपनी सोच और व्यवहार में ऐसी हो चली है कि उसे न तो उत्सवों के आयोजन की गरिमा का ध्यान रह गया है और न ही उन कार्यक्रमों के प्रति सम्मान की चिंता है। श्री सिंहदेव ने कहा कि शराब की कोचियागिरी में लपलपाती प्रदेश सरकार इस कदर मशगूल हो चली है कि उसे अब हर जगह शराब बेचना उसकी फितरत होती जा रही है और इसके लिए किस स्तर तक जाकर प्रदेश की संस्कृति, गरिमा और परंपराओं का मखौल उड़ाने में कोई गुरेज नहीं है। श्री सिंहदेव ने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का विख्यात पर्यटन स्थल ही नहीं, अपितु प्रदेश में बौद्ध संस्कृति का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। उस स्थान पर सरकारी उत्सव आयोजित करके प्रदेश सरकार उसके सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करने के बजाय क्या करने की बदनीयती रखती है, यह उसके मंत्री अमरजीत भगत की सोच की से झलक चुकी है। श्री सिंहदेव ने कहा कि मैनपाट महोत्सव को महज मौज-मस्ती का आयोजन बताकर मंत्री भगत ने कांग्रेस की राजनीतिक-अपसंस्कृति का शर्मनाक परिचय तो दिया ही है, साथ ही सत्?नारायण की कथा को लेकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं का मखौल उड़ाकर अपने निकृष्ट सत्तावादी अहंकार व राजनीतिक आचरण से प्रदेश को शमिंर्दा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। श्री सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस में वैचारिक अधोपतन का यह नजारा केंद्रीय नेतृत्व से लेकर वार्ड-मोहल्ले तक के जनप्रतिनिधि-नेता पेश कर रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...