Google Analytics Meta Pixel असफलताओं के कीर्तिमान गढ़ रही है कांग्रेस की राज्य सरकार : संदीप शर्मा - Ekhabri.com

असफलताओं के कीर्तिमान गढ़ रही है कांग्रेस की राज्य सरकार : संदीप शर्मा

धमतरी। विगत दो वर्षों में राज्य की भूपेश सरकार ने असफलताओं के सारे कीतिर्मान अपने नाम कर लिए हैं, किसानों के साथ साथ आमजन, बेरोजगार युवाओं, एवं शासकीय कर्मचारियों से वादा खिलाफी के चलते इतनी जल्दी जनता का विश्वास खो देने वाली यह इतिहास की पहली सरकार है। उक्त बातें पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कही। उन्होने आगे कहा कि भाजपा जन समस्याओं को न केवल सदन में उठाते रही बल्कि विगत 13 जनवरी को पूरे प्रदेश में 90 स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश के शीर्ष नेताओं और लाखों कार्यकर्ता, किसानों के माध्यम से इस सोई सरकार को जगाने का प्रयास किया परंतु यह सरकार आमजन और किसानों को लगातार समस्याओं में उलझाते जा रही है। धान खरीदी में लगातार आनाकानी करने के कारण, नितनए फरमान जारी कर, रकबा में कटौती कर, भुगतान में विलंब कर, अनेक परेशानी खड़ी की जा रही है जिससे परेशान होकर किसान आत्महत्या जैसे कदम उठा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के क्षेत्र में रकबा कटौती से दुखी किसान धनीराम ने अपने खेत मे ही आत्महत्या कर लिया, अभनपुर, अहिवारा, सहित अनेक स्थानों में भी किसान अपने खेत के पेड़ में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिए। बारदाना का संकट खड़ी करी किसानों से बारदाना की मांग की जा रही है, किसान 40 रु में बारदाना खरीदने मजबूर हो रहे है, पिछले दो साल भी किसानों से अंतिम चरण में बारदाना लिए गए थे जिसके मामूली भुगतान भी इस किसान विरोधी सरकार ने नही किया। प्रभारी संदीप शर्मा ने एक सवाल के जवाब में बताया कि अब हमारी पार्टी भाजपा इस सरकार को जगाने जिला कलेक्ट्रेट के घेराव आयोजित करने जा रही है जिसमे हमारे शीर्ष नेतृत्व भी भागीदारी करेंगे। रायपुर में भाजपा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी पुरंदेश्वरी, बिलासपुर में प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन उपस्थित रहेंगे, यह कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित है। उक्त धरना घेराव के माध्यम से, बारदाना के बहाने घोटालाबाजी बन्द करने, रकबा कटौती बन्द कर रकबा वापस जोडऩे, दाना दाना धान खरीदने, किसानों को धान के कीमत का बकाया भुगतान एवं कीमत का एकमुश्त भुगतान करने, बककया बोनस का भुगतान जिसका वादा किये है, दिवंगत किसानों के परिवार को 25 लाख रु की अनुग्रह का भुगतान, खरीदे गए धान को संग्रहण केंद्र में ले जाये जाने हेतु, वन अधिकार पट्टा प्राप्त किसानों के धान खरीदने, जैसे मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...