Google Analytics Meta Pixel ट्रंप ने आखिरकार फिर लौटने का वादा कर व्हाइट हाउस छोड़ दिया - Ekhabri.com

ट्रंप ने आखिरकार फिर लौटने का वादा कर व्हाइट हाउस छोड़ दिया

डोनाल्ड ट्रंप (74) ने आखिरकार व्हाइट हाउस तो छोड़ दिया, लेकिन यह भी कह गए कि वह लौटकर आएंगे…चाहे उनकी भूमिका कोई भी रहे। ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया। इस तरह उनके राष्ट्रपति पद का विवादों से भरा कार्यकाल पूरा हुआ।

रिपब्लिकन राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप ने बुधवार को पत्नी मेलानिया के साथ व्हाइट हाउस छोड़ा। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर कार्य करने को अपने लिए बड़ा सम्मान बताया। मरीन वन हेलीकॉप्टर में बैठने से पहले उन्होंने व्हाइट हाउस को भर निगाह देखा और विदा करने आए अधिकारियों और कर्मचारियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वह यहां से वह एंड्र्यूज सैन्य अड्डे पर गए,  जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई।

एयरफोर्स वन विमान से फ्लोरिडा स्थित अपने मार-अ-लागो रिजॉर्ट के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने समर्थकों से गुडबाय कहा और कहा-वह उन्हें प्यार करते हैं, जल्द फिर दिखाई देंगे। साथ मिलकर हर अधिकार के लिए लड़ेंगे। ट्रंप जब रवाना हो रहे थे, तब लाउडस्पीकर पर फ्रैंक सिनात्रा का लोकप्रिय गीत माई वे…बज रहा था।

ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति बाइडन के लिए शुभकामना संदेश छोड़ा, लेकिन अपने संबोधन में उनका नाम नहीं लिया। अमेरिका के इतिहास में ट्रंप एंड्र्यू जॉनसन के बाद दूसरे ऐसे राष्ट्रपति रहे, जिन्होंने नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लिया। जॉनसन 1869 में नए राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे। अमेरिका के इतिहास में ट्रंप अकेले राष्ट्रपति हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में दो बार महाभियोग का सामना किया। हालांकि वह उनका कुछ बिगाड़ नहीं सका। बुधवार को जब उन्होंने व्हाइट हाउस छोड़ा, तब सीनेट में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लंबित था। प्रतिनिधि सभा इस प्रस्ताव को पारित कर चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...