दिल्ली स्थित तब्लीगी जमात के मरकज के संचालक मौलाना साद की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं इसी बीच तबलीगी मरकज के मुखिया मौलाना साद पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। क्राइम ब्रांच की टीम मरकज की सारी गतिविधियां और उसके बैंक खातों से हुए आर्थिक लेनदेन की गहराई से पड़ताल करने में जुटी है। इसी सिलसिले में मौलाना साद के बेटे को क्राइम ब्रांच के कार्यालय बुलाकर 2 घंटे तक सघन पूछताछ की गई। इस दौरान खासतौर से मरकज के उन 20 कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की गई जो केस दर्ज होने के बाद से ही लगातार गायब हैं।
इनके बारे में पुलिस को उन ट्रैवेल एजेंट से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली, जिन्होंने मरकज आने वाले विदेशी जमातियों के रहने-खाने से लेकर आने-जाने की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। इन कर्मियों के मोबाइल फोन से लेकर ईमेल आईडी को भी सर्विलांस पर लगाकर महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस ने हासिल की है।
वहीं मौलाना का बीच वाला बेटा मुख्यालय की गतिविधियों में ज्यादा सक्रिय है। लिहाजा, क्राइम ब्रांच ने उसे बुलाकर सघन पूछताछ की। पुलिस ने तबलीगी जमात मुख्यालय की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी मांगी। मुख्यालय प्रबंधन से जुड़े छह पदाधिकारियों के साथ ज्यादा बैठक भी यही करता था। इसलिए इससे पूछताछ की गई। हालांकि इस मामले में क्राइम ब्रांच की जांच राडार पर मौलाना के सभी बेटे और भांजा हैं।
क्राइम ब्रांच ने कोरोना जांच जल्द कराने को कहा क्राइम ब्रांच ने मौलाना की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए। मौलाना के बेटे से पुलिस ने साफ कहा कि वह मौलाना की एम्स या मान्यता प्राप्त सरकारी लैब से कोरोना जांच कराए और क्राइम ब्रांच को रिपोर्ट सौंपे। हालांकि इसके पहले भी क्राइम ब्रांच ने टेस्ट कराने को कहा था।
ट्रस्ट मामले की भी बारीकी से जांच कर रही टीम जमात प्रमुख पर क्राइम ब्रांच और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। जांच टीम के निशाने पर एक ट्रस्ट भी है, जिसकी भूमिका संदेह के घेरे में है। क्राइम ब्रांच सूत्रों की मानें तो इस ट्रस्ट को लेकर मौलाना साद समेत कुल 11 लोगों से पूछताछ करने की तैयारी है। जांच टीम को एक शख्स के बारे में जानकारी मिली है कि उसने पिछले दिनों कुछ रकम विदेश भेजी है। उससे पूछताछ कर जांच टीम अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार यह रकम किसकी थी, उसे किसने मुहैया कराई और यह रकम किसे भेजी गई। उधर 18 नंबरों की जांच के दौरान मौलाना साद और रिश्तेदारों का नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...