Google Analytics Meta Pixel राजस्व मंत्री अग्रवाल ने सुमेधा और दादर खुर्द में नवीन उपार्जन केन्द्र का किया लोकार्पण - Ekhabri.com

राजस्व मंत्री अग्रवाल ने सुमेधा और दादर खुर्द में नवीन उपार्जन केन्द्र का किया लोकार्पण

रायपुर । रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र में दो नवीन धान उपार्जन केन्द्र का लोकार्पण किया। राजस्व मंत्री ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा और वार्ड क्रमांक 31 दादर खुर्द धान उपार्जन केन्द्र का उद्घाटन किया। निगम क्षेत्र में नवीन धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से निगम क्षेत्र से लगे गांव के किसानों को लम्बी दूरी तय करके धान बेचने जाने से मुक्ति मिलेगी। गांव के पास ही धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से धान बेचने में किसानों को सहुलियत भी होगी। धान खरीदी केन्द्र वार्ड क्रमांक 48 सुमेधा के लोकार्पण समारोह में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सुमेधा में धान खरीदी केन्द्र शुरू होने से आसपास के लगभग आठ गांवों सेमीपाली, नागिनभाठा, केंदईखार, सुमेधा, लाटा, अगारखार, कुमगरी तथा सलियाभाठा के किसानों को अपने उर्पािर्जत धान को बेचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर दूर कनबेरी धान खरीदी केन्द्र नहीं ले जाना पड़ेगा। इन आठ गांवों के किसानों को सुमेधा में धान बेचने की सहुलियत होगी तथा धान को दूरस्थ खरीदी केन्द्र ले जाने में लगने वाली समय और पैसे की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश के किसानों को हर संभव सुविधा देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। किसानों को उनके धान उनके गांव में व आसपास ही बेचने की सुविधा प्रदान की जा रही है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में लगभग 200 नये धान केन्द्र इस खरीफ विपणन वर्ष में बनाये गये हंै। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज ग्राम सुमेंधा एवं दादरखुर्द में नवीन धान खरीद केन्द्र का उद्घाटन करते हुए बताया कि कोरबा जिले में इस वर्ष कुल 7 नवीन धान उपार्जन केन्द्र की स्थापना के साथ कुल 49 उपार्जन केन्द्र संचालित है।
कोरिया जिले में आज प्रथम दिन 2251.6 क्विटंल धान की हुई खरीदी
कोरिया जिले में धान खरीदी का कार्य 33 केंद्रों के माध्यम से हो रहा है। सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरो ने डोड़की एवं बंजी, संसदीय सचिव एवं विधायक बैकुण्ठपुर अंबिका सिंहदेव ने बड़े कलुआ तथा विधायक मनेंद्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल ने कौडीमार में नवीन धान खरीदी केंद्रों का विधिवत शुभारंभ कर किसानों से धान खरीदी पर चर्चा की। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य नीति के तहत जिले के पंजीकृत किसानों से आज कुल 2251.6 क्विटंल धान की आवक विभिन्न उपार्जन केन्द्रो में दर्ज की जा चुकी है। आज प्रथम दिवस उपार्जन केन्द्र केल्हारी में 12.80 क्विंटल, घुटरा में 289.60 क्विंटल, चैनपुर में 40 क्विंटल, बंजी में 32 क्विंटल, बंजारीडांड में 112.40 क्विंटल, जामपारा में 516.40 क्विंटल, झरनापारा में 87.60 क्विंटल, धौराटिकरा में 338 क्विंटल, पटना में 174.40 क्विंटल, बरबसपुर में 146 क्विंटल, रजौली में 86.40 क्विंटल, सरभोका में 416 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है। दूरदराज से आने वाले किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी केंद्रों में छाया की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बिहान योजना के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैंटीन का भी संचालन शुरू किया गया है। इस वर्श अच्छी किस्म के धान (ग्रेड ए) 1888 रुपए और कॉमन धान 1868 रुपए प्रति क्विटंल समर्थन मूल्य निर्धारित की गई है।
कबीरधाम में 60 से बढ़ाकर 90 प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति और धान उर्पाजन केन्द्र 86 से 94 किए
कबीरधाम जिले में राज्य शासन के निर्देश पर 94 धान उपार्जन केन्द्रों में एक साथ धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चन्द्रवंशी ने रामपुर धान उपार्जन केन्द्र, नीलकंठ चन्द्रवंशी ने कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम कोको के संचालित धान खरीदी केन्द्र में पूजा-अर्चना कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विविधत शुभारंभ किया। कवर्धा नगर पालिक अध्यक्ष ऋषि शर्मा ने कवर्धा के नवीन कृषि उपज मंडी में धान खरीदी का शुभांरभ किया। नीलकंठ चन्द्रंवशी ने ग्राम कोको में धान खरीदी का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद धान का समर्थन मूल्य की वृद्धि करने, राजीव गांधी न्याय योजना तथा ऋण माफी योजना के बाद किसानों का प्रदेश में मान-सम्मान के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ा है। राज्य शासन द्वारा संचालित इन योजनाओं के परिणाम मूलक कबीरधाम जिले में पिछले वर्षों की तुलना में धान का रकबा में 8 हजार 349 हैक्टेयर और 16 हजार 761 किसानों की बढोतरी हुई है। जिले में 72 हजार 414 किसानों को सुगमता से खेती-किसानी करने के लिए राज्य शासन की कृषि-धान बीच ऋण योजना के तहत 3 सौ 49 करोड़ रूपए आसानी से ऋण उपलब्ध कराया गया है। जिले में धान का रकबा और किसानों की संख्या की बढोतरी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल के मंशानुरूप मंत्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर के पहल पर जिले में इस वर्ष 30 नए प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति का गठन किया गया है। इसी प्रकार 8 नए धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिले में अब 60 से बढ़कर 90 प्राथमिक कृषि शाख सहकारी समिति और धान उर्पाजन केन्द्र 86 से बढ़कर 94 हो गया है। जिले में नए प्राथमिक कृषि साख सहकारी और उपार्जन केन्द्र बढ़ने से किसानों को और अधिक सुविधाएं मिलेगी, धान बेचने के लिए दूरी तय नहीं करना पडेगा, इससे किसानों के कृषि लागत भी कम होगी। राज्य शासन के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए कबीरधाम जिले के 94 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर एक साथ धान खरीदी की विविध शुरूआत की गई। किसानों से लेकर जनप्रतिनिधियों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत का स्वागत किया। कबीरधाम जिले में पहले दिन 94 उपार्जन केन्द्रों में लगभग चार हजार किसानों से लगभग 94 हजार 788 क्विंटल धान की खरीदी के लिए टोकन देकर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...