Google Analytics Meta Pixel राज्य में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के जरिए पशुधन के इलाज की घर पहुंच सेवा - Ekhabri.com

राज्य में मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट के जरिए पशुधन के इलाज की घर पहुंच सेवा

मुख्यमंत्री गौवंश मोबाइल चिकित्सा योजना के माध्यम से पशुधन के सेहत का ध्यान रख रही छत्तीसगढ़ सरकार

मोबाइल वेटनरी यूनिट जीपीएस से है लैस

वेटनरी यूनिट में लगे टीव्ही स्क्रीन के माध्यम से दी जाती है ग्रामीण पशुपालकों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री बघेल का रामेश्वर ने हृदय से किया धन्यवाद

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित गौठान विकास कार्यक्रम और गोधन न्याय योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद अब पशुधन के घर पहुंच इलाज की सुविधा के लिए ‘‘मुख्यमंत्री गौवंश मोबाइल चिकित्सा योजना‘‘ के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। राज्य के ग्रामीण अंचल एवं शहरी इलाकों के श्रमिक बस्तियों के लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर ही अब गांव-गांव में पशुधन के इलाज के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट की शुरूआत की गई है, जिसके जरिए पशुधन चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भधान की सुविधाएं मिलने लगी है। राज्य में मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा यूनिट की शुरूआत 20 अगस्त को की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महासमुन्द में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना के तहत 50 वेटनरी मोबाइल यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर लोकार्पित किया। जिले के धमतरी, कुरूद, मगरलोड और सिहावा विकासखंड में मोबाइल वेटनरी यूनिट का लाभ पशुपालकों को मिलने लगा है। धमतरी विकासखंड के ग्राम अछोटा में बीते दिन गौठान में लगे शिविर में पहुंचे नवागांव कंडेल निवासी पशुपालक श्री रामेश्वर साहू ने बताया कि उसके पास 7 दुधारू गाये है। कुछ दिन से एक गाय, जो की अच्छी नस्ल की है, उसे डायरिया हो गया था। जिसके कारण वह सही तरीके से नहीं खा पी रही थी। जिसका असर दूध उत्पादन पर भी पड़ने लगा। बातचीत के दौरान उनके बेटे ने बताया कि शासन द्वारा हाल ही में पशुधन के इलाज के लिए एक नई योजना प्रारंभ की गई है, जिसका टोल फ्री नंबर 1962 है। श्री रामेश्वर ने इस नम्बर पर कॉल कर अपने बीमार पशु के बारे में जानकारी दी। जिसके लक्षण को समझ कर चिकित्सकों ने उचित परामर्श दिया। श्री रामेश्वर ने कहा की प्रदेश के संवेदनशील मुखिया श्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी वर्ग के लोगों की भलाई के लिए तो योजनाएं संचालित की हैं, अब मूक पशुओं का भी वह ध्यान रख रहे हैं। यह संवेदनशीलता का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री बघेल को ऐसी योजना प्रारंभ करने के लिए उन्होंने हृदय से धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि पशुपालक अपने पशुओं के बीमार होने पर टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल कर मोबाइल वेटनरी यूनिट के माध्यम से अपने बीमार पशुओं का निःशुल्क इलाज करवा सकते हैं। मोबाइल वेटनरी यूनिट में पशुओं के चिकित्सक के साथ सहयोगी अमला भी मौजूद रहता है। हर विकासखंड के लिए एक मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई आवंटित की गई है, जिसका संचालन रोस्टर के आधार पर विकासखंड के हर गांव और गोठान के लिए किया गया है। मोबाइल यूनिट सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक संचालित रहती है।  मोबाइल वेटनरी यूनिट वाहन के माध्यम से पशुओं के उपचार, दवा और वैक्सीन कृत्रिम गर्भाधान की भी व्यवस्था उपलब्ध है।

 जीपीएस से है लैस

मोबाइल वेटनरी यूनिट के संचालन के लिए राज्य स्तर पर कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। इसका टोल फ्री नंबर 1962 है। जिस पर कॉल करके पशुपालक अपना पता और लोकेशन बता कर बीमार पशुओं के इलाज के लिए इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।  इस कॉल सेंटर से पशुपालकों को पशुधन विकास और पशु स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों की जानकारी भी दी जाती है। मोबाइल वेटनरी यूनिट मे जीपीएस भी लगाया गया है, जिससे राज्य स्तर पर मोबाइल यूनिट का ऑनलाइन रियल टाइम लोकशन भी प्राप्त किया जा सकता है।

 नोडल अधिकारी नामांकित

विकासखंड एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामांकित किये गए हैं। जिले के रोस्टर के अनुसार जिले में लगने वाले हाट-बाजार को ध्यान मे रख कर मोबाइल वेटनरी यूनिट का रूट चार्ट भी तैयार किया गया है।

 टी.व्ही. स्क्रीन के माध्यम से दी जाती है योजनाओं की जानकारी

इस मोबाइल वेटनरी वेन के गांव में आने के एक दिन पहले मुनादी कराई जाती है। ग्रामीण जब एकत्रित हो जाते है, तब वाहन में लगे टीवी के द्वारा सरल भाषा में योजनाओं की जानकारी दी जाती है। साथ ही वाहन में उपलब्ध प्रयोगशाला से बीमार पशुओं के रक्त एवं गोबर नमूने जांच कर तत्काल इलाज की व्यवस्था भी इस वाहन में है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *