भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ पीएससी में गड़बड़ी पर BJP मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पर हमलावर हो गई। इसी मुद़दे पर बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप के बाद भाजपा ने हमला तेज कर दिया है। भाजपा का आरोप है कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएससी मामले में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गारंटी के बाद मुख्यमंत्री बघेल विचलित हो गए हैं और अब फिर शिकायत नहीं मिलने की बात करने लगे हैं।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कहकर मुख्यमंत्री भूपेश फिर झूठ परोस रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल को झूठ बोलने की इतनी बुरी लत लग चुकी है कि अब वह कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से भी झूठ बोलने में नहीं हिचकिचा रहे हैं।
चौधरी ने कहा कि छात्रों ने भूपेश बघेल के राज में छत्तीसगढ़ के पीएससी घोटाले की पोल उनके नेता राहुल गांधी के सामने खोल कर रख दी, लेकिन अपने पापों पर पर्दा डालते मुख्यमंत्री बघेल झूठ का ढोल पीटने से बाज नहीं आए कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली। जबकि सच्चाई यह है कि उनके निवास कार्यालय में लिखित शिकायत देकर पीएससी घोटाले की सारी जानकारी दी गई थी और इसकी पावती इस बात की गवाही दे रही है। उन्होंने सत्यनिष्ठा की शपथ की धज्जियां उड़ाई हैं।
चौधरी ने पूछा कि पीएससी मामले में जब उच्च न्यायालय ने 18 लोगों की नियुक्ति पर रोक लगाकर इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं तो फिर मुख्यमंत्री बघेल को अब कार्रवाई करने में क्यों दिक्कत हो रही है? इसी प्रकार पीएससी की गड़बड़ी के एक ताजा मामले के खुलासे में आईने की तरह साफ नजर आ रहा है कि गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को या तो पूरे या फिर सही उत्तर देने वाले अभ्यर्थी से अधिक अंक दिए गए हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी ने कहा कि भाजपा और अन्याय पीड़ित युवाओं ने बार-बार प्रदेश सरकार से इस पर ध्यान आकृष्ट कराया है, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल मुंह में दही जमाए बैठे हैं। पीएससी की गड़बड़ियों को लेकर प्रदेश के पीड़ित युवाओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तक से शिकायत की, लेकिन मुख्यमंत्री बघेल के झूठ के आगे कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के मुँह से एक बोल तक नहीं फूटा और दोनों नेता इस मुद्दे पर खामोशी ओढ़कर लौट गए। मुख्यमंत्री बघेल अफसरों और कांग्रेस नेताओं के बेटे-बेटियों की नियुक्ति पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर विचलित क्यों हैं? आखिर एक ही परिवार से पांच-पांच लोगों की नियुक्ति पर सवाल उठने तो लाजिमी हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...