रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन को लंबी दूरी के पश्चिमी हथियारों के साथ रूस में अंदर तक हमला करने की छूट दी जाती है, तो रूस, अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों की मारक दूरी के अंदर मिसाइलों को तैनात कर सकता है। पश्चिमी देशों का यह मानना गलत है कि रूस कभी परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं करेगा। इसके अलावा पुतिन ने जर्मनी को चेतावनी दी कि यूक्रेन द्वारा रूस पर हमला करने के लिए उसके हथियारों का उपयोग करना एक ‘खतरनाक कदम’ होगा। इसके जवाब में रूस परमाणु हथियार का प्रयोग कर सकता है।
पिछले दिनों नाटो प्रमुख जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने यूक्रेन को रूस के इलाकों पर हमला करने के लिए पश्चिमी हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देने का आह्वान किया था। इस मुद्दे के सवाल पर पुतिन ने चेतावनी दी कि कीव को ज्यादा शक्तिशाली हथियारों के साथ रूस पर हमला करने की अनुमति देना एक गंभीर मुद्दा है, जो पश्चिम को रूस के साथ युद्ध की ओर ले जा रहा है। पुतिन ने कहा कि मॉस्को ऐसी ही हाई-टेक्नोलॉजी वाली लम्बी दूरी की मिसाइलों को उन देशों के नजदीक तैनात करने पर विचार कर रहा है, जिन्होंने यूक्रेन को रूसी क्षेत्र पर ऐसी मिसाइलों से हमला करने की अनुमति दी है। हालांकि यह साफ नहीं किया कि वह ऐसी मिसाइलों को कहां तैनात करने पर विचार कर रहे हैं।
गौर हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को रूस के अंदर सैन्य ठिकानों पर अमेरिका के कुछ हथियारों को लॉन्च करने की अनुमति दी। अमेरिकी अभी भी यूक्रेन को ATACMS के साथ रूस पर हमला करने से रोकता है, जिसकी सीमा 186 मील (300 किमी) तक है। वहीं, ब्रिटिश विदेश सचिव डेविड कैमरन ने 3 मई को कीव की यात्रा के दौरान कहा कि यूक्रेन को रूस के अंदर हमला करने के लिए ब्रिटेन द्वारा दिए गए हथियारों का उपयोग करने का अधिकार है और यह कीव पर निर्भर करता है कि वह ऐसा करना चाहता है या नहीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...