Google Analytics Meta Pixel विधायकों के रिपोर्टकार्ड पर शैलजा की चर्चा:कुछ विधायकों ने मंत्रियों से तालमेल नहीं होने की शिकायत की - Ekhabri.com

विधायकों के रिपोर्टकार्ड पर शैलजा की चर्चा:कुछ विधायकों ने मंत्रियों से तालमेल नहीं होने की शिकायत की

रायपुर- कांग्रेस के रायपुर राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के बीच मंत्रियाें-विधायकों के बीच तालमेल बिगड़ने का मुद्दा गरमा गया है। एक दिन पहले रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने शनिवार को विधायक दल की बैठक ली। इसमें संगठन, सरकार और विधायकों-मंत्रियों के बीच तालमेल पर बात हुई है। एक-एक विधायक से रिपोर्ट कार्ड पर अलग-अलग चर्चा भी हुई है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक सर्किट हाउस के सभागार में हुई। उसमें पार्टी के सभी विधायकों-मंत्रियों को बुलाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और वरिष्ठ नेताओं ने कुमारी शैलजा का वहां स्वागत किया। बाद में सभी के साथ बैठक हुई। यह बैठक रात में खत्म हुई। बैठक की वजह से सर्किट हाउस पर भारी भीड़ लगी रही। विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा, मंत्रियों और विधायकों के बीच तालमेल को लेकर भी चर्चा हुई है। कहीं-कहीं विधायकों और मंत्रियों के बीच 19-20 है उसे भी ठीक कर लेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद आरक्षण के लिए फिर से आंदोलन करेंगे। चुनावी लिहाज से भी चर्चा, हर विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी। इस बैठक में नवा रायपुर में प्रस्तावित पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन पर भी चर्चा हुई है। विधायकों को अलग से जिम्मेदारी दी गई। संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, शैलजा जी सभी विधायकों से चर्चा कर रही हैं। उनके इंट्रेस्ट के मुताबिक काम बांटे जा रहे हैं। विधायक लोग उसमें रहना चाहते हैं। विधायक लोग किस तरह इस अधिवेशन में काम करेंगे उसकी भी प्रभारी चर्चा कर रही हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...