Google Analytics Meta Pixel रोजगार सह कौशल मेला में शामिल हुर्इं 500 से अधिक महिलाएं - Ekhabri.com

रोजगार सह कौशल मेला में शामिल हुर्इं 500 से अधिक महिलाएं

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में संकल्प परियोजना के अंतर्गत मुख्यत: महिलाओं के लिए रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन किया गया। इस मेला में 500 से अधिक महिलाएं एवं पुरूष शामिल हुए। निजी क्षेत्र के 14 प्रतिष्ठानों द्वारा भर्ती के लिए साक्षत्कार लिया गया। साक्षात्कार उपरांत 142 महिलाओं को प्रारंभिक रूप से चयनित किया गया है, इनका लिखित एवं कौशल परीक्षण उपरांत अंतिम चयन किया जाएगा। कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला कौशल विकास प्राधिकरण डॉ. एस भारतीदासन के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन में आयोजित इस मेला में पात्रा इंडिया बी.पी.ओ. सर्विस, अलर्ट एस.जी.एस. प्राईवेट लिमिटेड, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, टॉप कैरियर सर्विस, यूरेका फोबर्स, जीवन बीमा निगम, क्वालिटी सेल्स एंड सर्विस, परमार एंटरप्राईजेस, एस.आर. हास्पिटल, ग्राम स्वराज तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आदि  नियोजकों द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, जी.एन.एम. आदि योग्यताधारी आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। यह मेला कोविड-19 दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए आयोजित किया गया।
कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के लिए 180 युवा चिन्हाकित
मेला में लाईवलीहुड कॉलेज, सीपेट, अपेरल ट्रेनिंग एवं डिजाईनिंग सेटर, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र, महालक्ष्मी कौशल प्रशिक्षण केन्द्र तथा वीनस प्रशिक्षण केन्द्र के संचालकों द्वारा अपने केन्द्रों में संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की जानकारी प्रदान की गई। कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के लिए 180 युवाओं को चिन्हाकित किया गया है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत ऋण अनुदान की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक द्वारा प्रदान की गई। आगामी रोजगार सह कौशल मेला 12 मार्च 2021 को आई.टी.आई. सड्डू रायपुर में आयोजित किया जावेगा, जिसमें युवक-युवती शामिल हो सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

सक्ती फैक्ट्री हादसा: मृतकों को मुआवजा, घायलों का इलाज जारी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

बिलासपुर से अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 श्रद्धालु शामिल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...