Google Analytics Meta Pixel वीर शहीदों की शहादत पर राजनीति कर रहे बृजमोहन अग्रवाल-विकास तिवारी - Ekhabri.com

वीर शहीदों की शहादत पर राजनीति कर रहे बृजमोहन अग्रवाल-विकास तिवारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी में भाजपा के पूर्वमंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बस्तर में हुए नक्सली हमले में जवानों की शहादत से जहां पूरा प्रदेश व्याकुल है प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार आला अधिकारियों के सतत संपर्क में हंै और शहीद जवानों के परिवार जनों के साथ खड़े हंै। घायल जवानों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सतत चिकित्सकों के संपर्क में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमलावर होकर भाजपा के नेता इस कठिन समय में भी कुटील राजनीति कर रहे हंै। भाजपा के पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल अस्पताल में घायल जवानों को ढांढस बंधने का स्वांग रचने गये थे और अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान में भी राजनीति करने से नहीं चूके और उस समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हंै।

भाजपा सरकार में चरम पर था नक्सलवाद
भाजपा सरकार के प्रथम दौर में जब बृजमोहन अग्रवाल गृहमंत्री थे तब नक्सलवाद ने प्रदेश में तेजी से पैर पसारा लगातार नक्सलियों द्वारा आदिवासियों और पुलिस जवानों की निर्मम हत्या की गयी थी प्रदेश में नक्सलवाद भाजपा राज में बढ़ा। भाजपा राज में नक्सलियों को खुला संरक्षण मिलता था। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि रमन सरकार के पूर्व गृह मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान से नक्सलियों का हौसला बढ़ेगा और पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों का हौसला गिरेगा जो कि प्रदेश हित में कतई नहीं है। पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा को यह बताना चाहिए कि उनके समय जब इस प्रदेश मेंनक्सल घटाएं हुआ करती थी और उनके गृह मंत्री के कार्यकाल में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया, अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवानों की निर्मम हत्या की, बस्तर के निर्दोष आदिवासियों की हत्या की, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया इसके पीछे नक्सलियों को संरक्षण देने का काम कौन करता था। इसका जवाब प्रदेश की जनता रमन सरकार के पूर्व गृह मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से जानना चाहती है।
बघेल के कार्यकाल में नक्सली घटनाओं में आई कमी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो वर्ष के कार्यकाल में नक्सली हमलों में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी आई हैं। लगातार शीर्ष के नक्सली नेता आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रदेश नक्सलवाद के उन्मूलन की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है यह बात भाजपा के नेताओं को पच नहीं रही है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा इन्हीं नक्सलियों को सपूत कहा गया था जिनसे नक्सलियों का मनोबल और बढ़ता था। अब जब नक्सलवाद कठोर कार्रवाई की जा रही है तो पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल के गैर जिम्मेदाराना बयान से नक्सलियों का मनोबल बढ़ेगा, वह फिर से रक्त रंजित बस्तर करेंगे, निर्दोष लोगों की जान से खेलेंगे यह भाजपा की एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। अपने नक्सली सपूतों को मदद करने के लिये आपसी गुटबाजी से संक्रमित भाजपा नेताओं को नक्सली वारदातों पर नक्सलियों का मनोबल बढ़ाने वाला बयान नहीं देना चाहिये।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...