जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार रात एक पुलिस थाने में रखे जब्त विस्फोटकों के एक बड़े ढेर में धमाका होने से सात लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए। यह विस्फोटक ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ मामले में फरीदाबाद से जब्त किया गया था। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौगाम पुलिस थाना परिसर में शुक्रवार रात भीषण धमाका हो गया। यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी और एक एफएसएल टीम ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ मामले से जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने ले रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, इस दुर्घटनावश हुए हादसे में हताहत हुए जवानों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है जबकि 27 लोग घायल हो गए हैं।
जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाना परिसर में शुक्रवार रात को एक भीषण धमाका हुआ, जिसके बाद मौके पर सुरक्षा बल के जवान खोजी कुत्तों के साथ जांच में जुट गए हैं। घटना के तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां थाने पहुंचीं और फिलहाल थाने की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम जब्त किए गए विस्फोटक सामग्री के नमूने ले रही थी और उसका निरीक्षण कर रही थी। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि परिसर में मौजूद कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
जिस विस्फोटक सामग्री में धमाका हुआ, वह ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ मामले के संबंध में फरीदाबाद से जब्त करके लाई गई थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस फरीदाबाद में डॉ. मुजम्मिल के किराए के आवास से कुल 360 किलोग्राम विस्फोटक जब्त करके लेकर आई थी। डॉ. मुजम्मिल गनई इस मॉड्यूल का एक संदिग्ध है, जिसे अब तक गिरफ्तार किए गए 8 संदिग्धों में शामिल बताया गया है। डॉ. मुजम्मिल ने फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में मौलवी इस्ताक से मकान किराये पर लिया था, जहां छापेमारी के दौरान यह विस्फोटक बरामद किया गया था। यह मामला ‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’ के संबंध में 19 अक्टूबर को दर्ज किया गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट के समय पूरी 360 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री उसी पुलिस थाने में रखी गई थी या नहीं।
सूत्रों के मुताबिक, इस विस्फोटक के तार 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके से भी जुड़ रहे हैं। दिल्ली धमाके से पहले फरीदाबाद से 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किए गए थे। इसके बाद, फरीदाबाद पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 3 डॉक्टरों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें डॉ. मुजम्मिल भी शामिल था। माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा ले जाए गए इसी विस्फोटक की जांच के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण धमाका हुआ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...