Google Analytics Meta Pixel बिहार में भाजपा सुशील मोदी के किनारे कर बनाने लगी भावी रणनीति - Ekhabri.com

बिहार में भाजपा सुशील मोदी के किनारे कर बनाने लगी भावी रणनीति

बिहार भाजपा में सुशील कुमार मोदी एक बडा नाम है। वह पार्टी के कद़दावर नेता हैं। एक दौर था जब उनके बिना बिहार भाजपा की रणनीति अधूरी मानी जाती थी। बिहार भाजपा में कई दशक तक दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी का एकछत्र राज था। उनकी पार्टी में खास जगह थी और उनकी मौजूदगी के बिना पार्टी को अधूरा माना जाता था। मगर अब बिहार भाजपा सुशील मोदी को छोडकर आगे बढ चली है। इसकी झलक गत तीन दिनों से वैशाली में आयोजित समीक्षा बैठक में देखने को मिली है।

हालांकि पार्टी के नेताओं का कहना है कि उन्‍हें इस बैठक में आमंत्रित ही नहीं किया गया था। पार्टी के महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने ट्वीट कर ख़ुद बैठक के बारे में जानकारी दी थी कि भाजपा, बिहार की महामंत्री बैठक वैशाली में हुई। बैठक में 2021 में बिहार भाजपा की भावी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। पार्टी के सक्रिय सदस्य सम्मेलन, जिला कार्यालयों का प्रबंधन, नए वर्गों को पार्टी से जोड़ना, स्थानीय चुनावों में पार्टी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

बिहार भाजपा के कद़दावर नेता सुशील कुमार मोदी को इस बार उप मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। उन्हें राज्यसभा की सदस्यता उनके कद के मद्देनज़र दी गई, क्योंकि पार्टी अब नए चेहरों को मौका देना चाहती है। हालांकि भूपेन्द्र यादव अपने मनपसंद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को उप मुख्यमंत्री बनवाना चाहते थे, लेकिन उन्‍हें सफलता नहीं मिली। तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उप मुख्यमंत्री बनाया गया। दोनों ही सुशील मोदी के करीबी माने जाते हैं।

Read Also  1993 मुंबई धमाके के 4 आरोपी गिरफ्तार

माना जा रहा है कि भविष्य में बिहार भाजपा के अधिकांश फ़ैसले दिल्ली में बैठे नेता लेंगे। साथ ही राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का मार्गदर्शन अब अधिकांश फ़ैसलों में लिया जाएगा। साथ ही भाजपा अब राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...