Google Analytics Meta Pixel सिलतरा के ग्रामीण युवाओं को मिले स्थानीय कंपनियों में नौकरी में प्राथमिकता: तेजेंद्र तोड़ेकर - Ekhabri.com

सिलतरा के ग्रामीण युवाओं को मिले स्थानीय कंपनियों में नौकरी में प्राथमिकता: तेजेंद्र तोड़ेकर

 

रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में 100 से अधिक कंपनियां हैं इसके बावजूद यहां के युवा बेरोजगार हैं और यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जब यहां के युवा कंपनियों में रोजगार मांगने जाते हैं तो कंपनियों द्वारा उन्हें रोजगार ना देकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। स्थानीय युवाओं व उसी ग्राम के युवाओं को रोजगार न देकर कंपनियों द्वारा बाहरी व्यक्तियों को काम में रखा जाता है, जबकि सिलतरा की जनसंख्या 10721 होने के बाद भी यहां के हजारों युवा व ग्रामीण बेरोजगार हैं। बेरोजगारी के साथ-साथ स्थानीय मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी न देकर उनके साथ शोषण किया जाता है। साथ ही ओवर टाइम करा कर भी सही भुगतान नहीं किया जाता। रायपुर इंडस्ट्रीज एरिया में युवाओं के साथ हो रहे लगातार शोषण और स्थानीय युवाओं को नौकरी में अनदेखी के मामले को लेकर सिलतरा के  ग्रामीण युवा कलेक्टर से मिलने रायपुर पहुंचे थे । युवाओं ने मांग की है कि सिलतरा में 100 से अधिक इंडस्ट्रीज हैं चिंता की जनसंख्या 10000 के आसपास है इसके बावजूद यहां के हजारों युवा बेरोजगार हैं। स्थानीय कंपनियों में युवाओं को रोजगार नहीं दिया जाता। युवाओं की इस मांग को समर्थन करते हुए आज आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे जहां उन्होंने युवाओं की मांग को समर्थन देते हुए कहा कि युवाओं की मांग जायज है। प्रशासन को स्थानीय कंपनियों में युवाओं की नौकरी दिलाने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए। लगातार शिकायतें आ रही हैं। स्टील सरिया में मजदूरों का शोषण होता ह।ै स्थानीय युवाओं को दरकिनार करते हुए बाहर के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाती है जिससे यहां के ग्रामीण युवाओं में भारी आक्रोश है, प्रदेश के युवाओं के रोजगार की लड़ाई में आम आदमी पार्टी युवाओं के साथ है, हम आगामी समय मे रणनीति बनाकर सिलतरा इंडस्ट्री एरिया में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ेंगे। सीएसआर मद में भ्रष्टाचार, स्थानीय युवाओं को रोजगार, न्यूनतम मजदूरी व प्रदूषण सिलतरा व आसपास के लिए बड़ा मुद्दा है। आने वाले समय में आम आदमी पार्टी इस लड़ाई को लड़ेगी सिलतरा के युवा मनोज, टिकेंद्र, विशाल, शरुण व अन्य युवा स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...