अच्छा स्वभाव वह खूबी है जो सदा के लिये सभी का प्रिय बना देता है। कितना भी किसी से दूर हो पर अच्छे स्वभाव के कारण आप किसी न किसी पल यादों में आ ही जाते हो।
इसलिये स्वभाव ही इंसान की अपनी कमाई हुई सबसे बड़ी दौलत है। आपका बोला हुआ हर शब्द किसी के लिए सीख बन सकता है। हम बोलते वक्त ये अनुमान नहीं लगा पाते हैं कि हमारा एक वाक्य किसी के जीवन मे क्या परिवर्तन ला सकता है। तो क्यों न आज से इतना मीठा बोलें कि चीनी भी फीकी पड़ जाए।










