Google Analytics Meta Pixel हाथ में लाठी, चेहरे पर मास्क पहन शराब दुकान बंद कराने अड़ी महिलाएं - Ekhabri.com

हाथ में लाठी, चेहरे पर मास्क पहन शराब दुकान बंद कराने अड़ी महिलाएं

शराब बिक्री को लेकर जांजगीर चांपा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर हंगामा मचा। महिलाएं लाठी लेकर पहुंची। विरोध करने वाली महिलाओं ने केंद्र सरकार की एडवाइजरी का पूरा ख्‍याल रखीं। चेहरे पर मास्क लगाने के साथ ही विरोध के दौरान शारीरिक दूरी का पालन भी करती रही। ग्राम कापन के शराब दुकान में आज सुबह से ही हंगामा मचा हुआ है। महिलाएं शराब की बिक्री न होने देने पर अड़ी हुई है। मौके पर पुलिस व जिला प्रशासन के आला अफसरों का जमावड़ा है।

लाकडाउन के दौरान प्रदेश में शराब दुकान खोले जाने का विरोध आरम्भ हो गया है। आज प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था वक्ता मंच के आव्हान पर जन समुदाय ने प्रातः 9 बजे अपने घर के आंगन,छत व दुकानों के सामने पोस्टर उठाकर सरकारी नीतियों का विरोध किया।वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू ने जानकारी दी है कि वक्ता मंच के आव्हान पर रायपुर सहित राजिम, गुंडरदेही, बेमेतरा, राजनांदगाव, धमतरी आदि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आम लोग विरोध कार्यवाही में शामिल हुए। मैं शराब दुकान खोले जाने का विरोध करता हूँ लिखे पोस्टर को लोगों ने हाथ मे उठाकर सेल्फी ली और फोटो खिंचवाए। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि शराब दुकान खोले जाने के पहले दिन ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी तथा प्रदेश में अधिकांश जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो की धज्जियां उड़ाई गई। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अब तक किये गए कार्यो के विफल होने का खतरा पैदा हो गया है।पूरे प्रदेश में आम जनता एक ही सवाल पूछ रही है कि पूर्ण शराबबंदी को घोषणा पत्र में शामिल कर सत्ता तक पहुंची सरकार लॉकडाउन के दौरान शराब दुकानों को क्यो आरम्भ कर रही है। लॉकडाउन की अवधि में प्रतिदिन जरूरतमंदों को राहत पहुँचानेवाली संस्था वक्ता मंच के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि शराब दुकाने खुल जाने से आम जनता की मुश्किल और बढ़ जाएगी। वही राहत कार्य मे संलग्न सामाजिक संस्थाओं में भी सरकार के इस निर्णय को लेकर गहरा असंतोष है एवं बहुत सी संस्थाये राहत कार्य बंद कर चुकी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *