रायपुर, 12 अगस्त 2024 – राज्य के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा को नागरिकों से अच्छा प्रतिसाद मिला। पखवाड़ा के दौरान आयोजित शिविरों में 1.12 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 45 हजार आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है और शीघ्र निराकरण की प्रक्रिया जारी है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में यह शिविर आयोजित किए गए थे। उन्होंने स्वयं भी कई शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जनसमस्या निवारण शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 15,700 आवेदन मिले, जिनमें से 1,200 का त्वरित निराकरण किया गया। पेयजल समस्या से जुड़े 4,500 आवेदनों में से 700 का शिविर स्थल पर ही समाधान हुआ।
IMG 20240813 WA0001
इसके अलावा, कचरा संग्रहण, नाली सफाई, और पानी निकासी से संबंधित 1,500 आवेदनों में से 700 का समाधान किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1,950 आवेदनों में से 550 का तत्काल निराकरण हुआ।
शिविरों में सड़क और नाली मरम्मत, निर्माण कार्य, संपत्ति कर, नामांतरण, और राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9,200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार उपलब्ध कराया गया, और 7,500 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान प्राप्त 25,000 आवेदनों में से 10,000 का निकाय स्तर पर समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजा गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...