राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए बलौदाबाजार जिले में दस्तक अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए मोबाइल ऐप का शुभारंभ राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने किया।
अभियान के तहत हर गांव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो महीने के पहले सप्ताह में गांव का निरीक्षण करेंगे और लोगों से योजनाओं एवं समस्याओं की जानकारी लेंगे। इस जानकारी को दस्तक ऐप में अपलोड करना अनिवार्य होगा, जिसकी समीक्षा समय-सीमा के भीतर की जाएगी।
राजस्व मंत्री ने जिला प्रशासन को इस अभियान के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के नवाचार से जनता की वास्तविक समस्याओं की जानकारी मिल सकेगी और शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच सकेगा।
कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और गांव के विकास कार्यों को गति देना है। जिले के करीब 520 गांवों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो गांव के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। सभी गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, बिजली, सड़क, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास, खाद्य, कृषि, और राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों का प्राथमिकता से क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन, पार्षद संकेत शुक्ला, अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, एसडीएम अमित गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी सत्यनारायण प्रधान, और जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...