Google Analytics Meta Pixel हॉट टाक मामले पर सरकार हुई सख्‍त : बीजेपी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार दिन पहले जिलाधीश का हुआ ट्रांसफर...जाने क्‍या है पूरा मामला? - Ekhabri.com

हॉट टाक मामले पर सरकार हुई सख्‍त : बीजेपी नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार दिन पहले जिलाधीश का हुआ ट्रांसफर…जाने क्‍या है पूरा मामला?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीते दिनों कलेक्‍टर अनुराग पांडेय और बीजेपी नेता अजय सिंह के बीच तीखी बहस हुई थी। लेकिन 4 दिन पहले सरकार ने ट्रांसफर कर दिया था। कलेक्‍टर पांडेय का ट्रांसफर आदेश जारी होने के कुछ दिन पहले ही उनका जिला के बीजेपी नेता अजय सिंह के साथ हॉट टाक वाला आडियो वायरल हुआ था। माना जाता है कि, कलेक्‍टर का ट्रांसफर इसी ऑडियो की वजह से हुआ है। लेकिन अब पुलिस ने अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अजय सिंह की गिरफ्तारी दूसरे केस में हुई है। अजय सिंह के खिलाफ धमकी देने सहित अन्‍य आरोप लगे थे। उनकी गिरफ्तारी को लेकर सर्व आदिवासी समाज की तरफ से लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इस बीच कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भी उन पर कई गंभीर आरोप लगा दिया था।

 

अजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ थामा था बीजेपी का दामन

उल्लेखनीय है कि, अजय सिंह कांग्रेस सरकार के दौरान युवा आयोग के सदस्‍य थे। लेकिन स्‍थानीय विधायक मंडावी के साथ विवादों की वजह से उन्‍होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्‍वाइन कर लिया था। अजय सिंह को लेकर विधायक ने 3 अगस्‍त को बीजापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्‍होंने अजय सिंह हिस्ट्रीशीटर बताते हुए कहा था कि 16 जुलाई को भैरमगढ़ निवासी प्रकाश पाण्डे के साथ जातिगत गाली गलौच देते हुए धक्का मुक्की देते हुए जान से मारने की धमकी और 15 लाख रुपये की मांग की थी।

 

शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई

उन्होंने आगे कहा कि, इस घटना के बाद प्रकाश पाण्डे ने भैरमगढ़ थाने में 17 जुलाई को FIR करने के लिए आवेदन पत्र दिया था। लेकिन आज तक जातिगत गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की देने, जान से मारने की धमकी देने और 15 लाख रुपये की मांग करने वाले पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। इसी तरह 16 जुलाई को अजय सिंह ने बीजापुर के ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के छोटे भाई दिनेश चंद्राकर को जातिगत गाली गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दिया और क्रेसर प्लांट में रखे मशीनों को जलाने की धमकी दिया। जिसकी भी शिकायत थाना भैरमगढ़ में 24 जुलाई को किया गया था।

Read Also  छत्तीसगढ़ से पुनिया की छुट्टी, कुमारी शैलजा को मिली जिम्मेदारी

 

अजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि, 16 जुलाई की घटना की शिकायत पर FIR नहीं होने से पीड़ितों ने ज़िले के पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से मिलकर घटना के संबंध में विस्तार पूर्वक बताकर हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह पर FIR करने की मांग की गई थी। लेकिन इसके बावजूद पुलिस अब तक हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह पर कार्यवाही नहीं कर रही है। पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर और भाजपा नेता अजय सिंह पर कार्यवाही नहीं होता देख पीड़ित युवक प्रकाश पाण्डे ने सर्व आदिवासी समाज एवं दिनेश चंद्राकर ने महार समाज को आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग की थी।

 

गिरफ्तारी की उठी मांग

पीड़ितों के समर्थन में सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले महार समाज एवं सर्व समाज ने ज़िला मुख्यालय बीजापुर में 1 अगस्त को अजय सिंह पर FIR दर्ज कर गिरफ़्तार करने की मांग करते हुए रैली निकाली और बीजापुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उसके बाद भी शासन प्रशासन के द्वारा समाज के लोगों के मांग पर कोई संतोषजनक जवाब शासन प्रशासन से नहीं मिला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

सोनम वांगचुक ने अनशन किया खत्म, जंतर मंतर में प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...

रायपुर में यूनिसेफ की स्तनपान पर कार्यशाला हुई 

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

काले कपड़े में नजर आया विपक्ष, जोरदार प्रदर्शन जारी

By User 6 / July 22, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ अपना रुख कड़ा कर लिया है। नाराजगी व्यक्त करने विपक्षी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों ने काले कपड़े पहनकर जबरदस्त विरोध...

बच्चों का नहीं लगता है पढ़ाई में मन, अपनाएं यह आसान तरीके 

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *