रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 10 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें दो जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं।


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास का तबादला जशपुर कर दिया गया है, जहाँ उन्हें मुख्यमंत्री के गृह जिले का कलेक्टर बनाया गया है।










