Google Analytics Meta Pixel मोदी के रोड शो में भरत मिलाप जैसा मेला, देव दिवाली सी सजावट और नागनथैया जैसी भीड़ - Ekhabri.com

मोदी के रोड शो में भरत मिलाप जैसा मेला, देव दिवाली सी सजावट और नागनथैया जैसी भीड़

वाराणसी-पीएम मोदी के रोड शो में भव्य नजारा देखने को मिला। देश की सबसे हॉट लोकसभा सीट वाराणसी से रोड शो देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पीएम के रोड शो पर पुष्पवर्षा कर काशीवासियों ने स्वागत किया।शाम 4.45 पर जब बीएचयू गेट से गोदौलिया और विश्वनाथ मंदिर तक के रास्ते भीड़ जुटना शुरु हुई तो तापमान 40 डिग्री से सिर्फ एक डिग्री कम था। काशी के लोग यूं तो चार कदम चलने के लिए टोटो और साइकिल रिक्शा कर लेते हैं लेकिन आज रोड शो के 8 किमी रास्ते पर पैदल चल रहे कुछ लाख कदमों वाली भीड़ का रैला था। यूं तो तारीखों में सोमवार था लेकिन काशी में आज भी इतवार ही था। चटक भगवा कुर्ते में चटक भगवा रथ पर प्रधानमंत्री मोदी जब सवार हुए तो उनके दोनों ओर चटक भगवा टोपी पहने सिर ही सिर नजर आ रहे थे। भीड़ धक्के से आगे बढ़ रही थी। सड़क के बीचो बीच में रथ पर सवार थे पीएम मोदी और सीएम योगी। और दोनों तरफ किसी कढ़वा बनारसी साड़ी की बॉर्डर की तरह बुने हुए स्टैज। उन पर मौजूद अपनी-अपनी कलाओं और काबीलियत की नुमाइश करते बनारसी। कुछ बटुक। कुछ समाज। खास कलाकार। संतूर-सितार-संगीत और शंख। गंगा आरती के एक्स्ट्रा लार्ज कई फ्लोर वाले दीपक। डमरू का नाद। बिरहा के बोल। बिस्मिल्ला वाली शहनाई। सोमा घोष के सुर। णमोकार मंत्र से लेकर स्वस्तिवाचन, कबीर के दोहे और गुरुबानी तक हरकुछ था महामना से महादेव के दरबार के रास्ते पर।

हूबहू अयोध्या के रामपथ सा नजर आ रहा था ये 8 किमी का रास्ता। काशी में पार्टी, समाज या उत्सव कोई भी हो हर-हर महादेव के नारों के बिना कुछ पूरा नहीं होता। कहते हैं जब एलिजाबेथ भी काशी आई थीं तो घाट पर हर हर महादेव के नारे लगे थे। लाजमी है भाजपा की ये पॉलिटिकल भीड़ भी इन नारों के हवाले से जोश भरने की कोशिश कर रही थी। हां एक बात जो 2014,2019 से लेकर 2014 तक के रोड शो में कॉमन थी वो थी जयश्री राम की पुकार। सारे वक्त जो कानों में गूंज रहे थे उन सुरों में राम, महादेव के अलावा कृष्ण और मथुरा भी था। और बाबा विश्वनाथ के प्रताप की कहानी सुनाते भजन में ज्ञानवापी भी।

Share The News
Read Also  नेपाल में लैंडस्लाइड और भारी बारिश से 14 लोगों की मौत




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू होंगे नए नियम… अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *