Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस बनाया जा रहा है, जिससे आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

 

राज्य सरकार के अनुसार अब नागरिक खसरा, बी-1, नामांतरण सहित कई महत्वपूर्ण सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य सुशासन को मजबूत करना और प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल बनाना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से शासन को जनता तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। डिजिटल सेवाओं से नागरिकों के समय और संसाधनों की बचत होगी, साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

 

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि विभाग डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत कार्य कर रहा है। इसका लक्ष्य राजस्व प्रशासन को आधुनिक और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।

 

नई व्यवस्था के तहत नागरिक अब डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त खसरा और बी-1 की प्रति मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। भूमि रिकॉर्ड में किसी भी बदलाव की जानकारी एसएमएस के जरिए तुरंत मिलेगी। इसके अलावा, पंजीयन के साथ ही नामांतरण प्रक्रिया स्वतः शुरू हो जाएगी, जिससे प्रक्रिया तेज और आसान होगी।

 

राज्य सरकार ने मोबाइल ऐप के माध्यम से भी भूमि रिकॉर्ड देखने और डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे नागरिक कहीं से भी अपने जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

आंकड़ों के अनुसार राज्य के हजारों गांवों में खसरा और नक्शों का कंप्यूटरीकरण पूरा हो चुका है। साथ ही, बड़ी संख्या में गांवों के नक्शों का जियोरेफरेंसिंग कार्य भी किया गया है, जिससे भूमि रिकॉर्ड और अधिक सटीक और आधुनिक बने हैं।

Read Also  सुकमा में नक्सली वारदात:पिता के अंतिम संस्कार में गए दो सिपाहियों को नक्सलियों से ग्रामीणों ने तीर मारके भगाया

 

इस डिजिटल पहल के तहत तहसीलों में मॉडर्न रिकॉर्ड रूम स्थापित किए जा रहे हैं और उप पंजीयक कार्यालयों को ऑनलाइन नेटवर्क से जोड़ा गया है। इससे कामकाज में तेजी और पारदर्शिता आई है।

 

सरकार का मानना है कि इस पहल से नागरिकों को सुविधा मिलेगी, भ्रष्टाचार में कमी आएगी और राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *