Google Analytics Meta Pixel आज दो घंटे रामनगरी में रहेंगे पीएम मोदी, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो - Ekhabri.com

आज दो घंटे रामनगरी में रहेंगे पीएम मोदी, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो

अयोध्या-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद रामलला के दरबार में 15 मिनट तक रहेंगे। जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद रोड शो शुरू करेंगे। पीएम के आगमन के मद्देजनर हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सुल्तानपुर-अयोध्या और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के दोनों किनारों को अयोध्या धाम तक बैरिकेडिंग से जकड़ा जा रहा है।पीएम मोदी पांच मई को शाम 5:35 बजे सीतापुर के धौरहरा हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से चलकर 6:40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाम 6:45 बजे सड़क मार्ग से चलकर सात बजे राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। शाम सात से 7:15 बजे तक रामलला के दरबार में रहेंगे। यहां पर दर्शन-पूजन करने के बाद शाम 7:15 बजे से राम जन्मभूमि पथ के पास सुग्रीव किला से रोड शो शुरू करेंगे। यहां से लता मंगेशकर चौक तक की दो किमी की दूरी एक घंटे में तय करेंगे। लता चौक पर रोड शो खत्म करने के बाद शाम 8:20 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां से रात 8:40 बजे भारतीय वायुसेना के बीबीजे एयरक्राॅफ्ट से ओड़ीसा के भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकलकर सुलतानपुर हाईवे से नाका नवीन मंडी चौराहे से होते हुए गोरखपुर हाईवे की ओर बढ़ेगा। हाईवे से महोबरा मार्ग पर चूड़ामणि चौराहा होते हुए टेढ़ी बाजार चौराहा आकर राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से प्रवेश करेंगे। हाईवे से जन्ममूमि गेट तक इस पूरे मार्ग पर बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग की जा रही है। एंटी स्मॉग गन की मदद से रास्ते के ओवरब्रिज और अन्य स्थानों को धूल रहित किया जा रहा है। सड़क और डिवाइडर पानी से धोकर चमकाए जा रहे हैं।

Read Also  विधायक राजेश मूणत ने ऑटो चलाकर किया बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में प्रचार...ऑटो में ही चाय का लगाया स्टॉल

रामपथ पर लगी दोहरी रेलिंग
पीएम मोदी रामजन्मभूमि पथ से निकलकर रामपथ पर लता चौक तक रोड शो करेंगे। यहां रामपथ की दोनों लेन पर स्थायी रेलिंग पहले से लगी हुई है। सुरक्षा को और पुख्ता करने के साथ रोड शो के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थायी रेलिंग के आगे अस्थायी लोहे की रेलिंग भी लगाई जा रही है। इसके अलावा दाहिनी लेन पर जन्मभूमि पथ से लता चौक तक डिवाइडर के पास लोहे की अतिरिक्त रेलिंग लगाई जा रही है। लोगों के लिए पूरे रास्ते में ब्लॉक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए छोटे स्टेज भी बन रहे हैं।

पीएम मोदी योगी के साथ करेंगे रोड शो

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को इटावा व सीतापुर में जनसभा और अयोध्या में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री 12:30 बजे इटावा लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र में ग्राम ककराई पक्का ताल और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे कट के पास जनसभा करेंगे। इसके बाद पीएम 2:30 बजे सीतापुर लोकसभा के हरगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। शाम 5 बजे पीएम अयोध्या पहुंचेंगे। जहां श्रीराम लला का दर्शन करने के बाद श्री जन्मभूमि पथ सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को मिश्रिख लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में हरदोई के मल्लावा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम इटावा के भरथना में पीएम मोदी की जनसभा और अयोध्या के रोड शो में शामिल होंगे।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

सरायपाली को 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 5 करोड़ की नई घोषणा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र को करीब 175 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। नई मंडी प्रांगण में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *