झारखंड में मोबाइल चोरों का एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह बेरोजगार युवाओं को मोबाइल चोरी करने के लिए वार्षिक 10 लाख का पैकेज
नौकरी पर रखता है। यह सुनकर आपको शायद विश्वास नहीं हो, मगर यह बात शत-प्रतिशत सत्य है। इस गिरोह में नौकरी रहे युवा झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल समेत देश के कई राज्यों में सक्रिय हैं। यहां से चोरी किए गए मोबाइल बांग्लादेश में बेचे जाते हैं।
झारखंड के साहिबगंज जिले में बाबूपुर, महाराजपुर व महादेववरण गांव हैं। यहां मोबाइल चोर गिरोह का हेड आफिस है। यहां से जुडे मोबाइल चोर देश भर में फैले हुए हैं। गत दिनों पुलिस ने चोरी के 122 मोबाइल फोन तीनपहाड़ से बरामद किए गए थे। सभी ब्रांडेड कंपनी के महंगे मोबाइल थे। इन्हें झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल आदि राज्यों में चुराए गए थे। चोरी के इन मोबाइलों को बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी। मगर इसके पहले ही आरपीएफ के पदाधिकारियों को भनक लग गई। इस दौरान पकड़े गए आरोपियों में बिजली विभाग में तीनपहाड़ पर अनुबंध पर कार्यरत एक कर्मी भी था, जबकि दूसरा युवक एमए का छात्र था।
आरोपियों से पूछताछ में मोबाइल चोरों और चोरी का मोबाइल बेचनेवाले एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि इनका सरगना मोबाइल चोरी करने के लिए मासिक वेतन देता है। उसने मोबाइल चोरी के लिए पांच से 10 लाख के सालाना पैकेज पर विधिवत नौकरी दे रखा है। इसके अलावा उनके रहने-खाने आदि की व्यवस्था भी सरगना ही करता है। चोरी कर लाए गए मोबाइल बांग्लादेश और बंगाल में खपाए जाते हैं। शेष को स्थानीय स्तर पर बेचा जाता है।
जांच के दौरान यह भी पता चला कि बाबूपुर, महाराजपुर व महादेववरण के दर्जनों किशोर महानगरों में सक्रिय हैं। इसके लिए गिरोह का सरगना बच्चों के अभिभावक से गैर न्यायिक पेपर पर अनुबंध करता है। इसमें व्यापार में सहयोग के लिए साथ ले जाने का जिक्र रहता है। इसके एवज में भुगतान की जाने वाली राशि का भी उल्लेख होता है। यह अनुबंध एक, दो और तीन साल के लिए होता है। अनुबंध में अंकित राशि बच्चों को ले जाने से पहले उनके अभिभावक को दे दी जाती है। अनुबंध में इसका उल्लेख होता है कि बीच में बच्चे घर लौट गए तो पूरी राशि ब्याज के साथ लौटानी होगी। इसके बाद बच्चों को ले जाकर पूरी ट्रेनिंग दी जाती है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ कहने से परहेज कर रही।
12 दिसंबर 2020 को पुलिस ने गोड्डा जिले के एक युवक को पकड़ा। उसके पास से चोरी के 14 एंड्रायड मोबाइल मिले। उसने बताया कि वह अंग्रेजी विषय में स्नातक व बीएड कर चुका है। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। इस दौरान वह मोबाइल चोरी के गिरोह के संपर्क में आया और उनसे प्रभावित होकर चोरी का मोबाइल बेचने की दुकान खोल ली। तीन पहाड़ से तो पूरा गैंग संचालित हो रहा है। पूर्व में पूछताछ में सरगना के तौर पर संजय, राजा महतो उर्फ नेनुआ आदि के नाम सामने आए, लेकिन पुलिस अभी तक इन अपराधियों तक पहुंच नहीं पाई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...