रायपुर, 20 जनवरी 2025:छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत 10 हजार रुपये वार्षिक आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इससे 5 लाख 62 हजार 112 मजदूर परिवार लाभान्वित होंगे।
कार्यक्रम का आयोजन न्यू सर्किट हाउस स्थित ऑडिटोरियम में किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत 562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये वितरित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य भूमिहीन परिवारों की आय बढ़ाना और उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करना है।
योजना में वनोपज संग्राहक, चरवाहे, बढ़ई, लोहार, नाई, धोबी समेत पौनी-पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवारों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, अनुसूचित क्षेत्रों के बैगा, गुनिया और मांझी परिवार भी योजना का हिस्सा होंगे। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों को 10 हजार रुपये के चेक भी वितरित किए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और विकास के माध्यम से हर गरीब और भूमिहीन परिवार को समृद्ध बनाने का प्रयास कर रही है। साथ ही, केंद्र सरकार की गारंटी के तहत कई वादे पूरे किए गए हैं, जिनमें पीएम आवास योजना और किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदना शामिल है।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के तेज विकास की सराहना की। कार्यक्रम में विधायकों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...