सीबीएसई, आइसीएसई और राज्य बोर्डों की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आफलाइन ही होंगी। सुप्रीम कोर्ट ने इन कक्षाओं की आफलाइन परीक्षाएं रद करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि वह ऐसी याचिका पर न तो विचार करेंगे और न ही कोई आदेश देंगे। याचिका अनुचित और समय से पहले दाखिल की गई है। ऐसी याचिकाएं छात्रों में झूठी उम्मीदें जगाती हैं और उन्हें भ्रमित करती हैं। कोर्ट ने चेतावनी दी कि याचिकाकर्ता यदि भविष्य में ऐसी याचिका दाखिल करता है तो वे उस पर जुर्माना भी लगाएंगे।
ये आदेश और टिप्पणियां जस्टिस एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली पीठ ने अनुभा श्रीवास्तव सहाय की याचिका खारिज करते हुए दिए। कोर्ट ने कहा कि अभी तक परीक्षा के नियम और तारीखें और कार्यक्रम तय नहीं हैं। संबंधित अथारिटीज को निर्णय लेने दीजिए। अगर उनके फैसले में कुछ गलती दिखती है तो उसे चुनौती दी जा सकती है।
लेकिन अभी तो याचिकाकर्ता सभी कुछ अनुमानों के आधार पर कह रही है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि अभी तक परीक्षा कार्यक्रम और तारीखें घोषित नहीं हुई हैं। पीठ ने कहा कि जब परीक्षा होनी होगी तरीखें घोषित कर दी जाएंगी, इसमें समस्या क्या है।
पीठ ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह कैसी याचिका है। आप ऐसी याचिका कैसे दाखिल कर सकते हैं। ऐसी याचिकाओं से छात्रों में झूठी उम्मीदें जगती हैं और भ्रम फैलता है। याचिका गलत सलाह पर दाखिल की गई है। जब वकील ने कहा कि कोर्ट ने पिछले वर्ष बोर्ड की परीक्षाओं के बारे में आदेश्ा दिए थे, तो पीठ ने कहा कि पिछले वर्ष विश्ािष्ट परिस्थितियां थीं।
पिछले वर्ष के परीक्षा टालने के आदेश्ा को नियम की तरह नहीं लिया जा सकता। संबंधित अथारिटीज जमीनी हकीकत से ज्यादा परिचित हैं और निणर््ाय लेने में सक्षम हैं। कोर्ट इस मामले में दखल नहीं देगा।
याचिका में सीबीएसई, आइसीएसई और राज्य बोर्ड की दसवीं वा बारहवीं की आयोजित की जा रही आफलाइन परीक्षाएं रद करने की मांग की गई थी। तर्क दिया गया था कि कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। बच्चों ने आनलाइन पढ़ाई की है। अब तक आफलाइन कक्षाएं श्ाुरू नहीं हुई हैं। कोर्स भी पूरा नहीं हुआ है। मूल्यांकन का कोई दूसरा तरीका निकाला जाना चाहिए। देरी होने से आगे एडमीशन में भी देरी होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...